क्रिकेट

WTC Final और टेस्ट सीरीज के लिए लंदन पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए लंदन पहुंच गई है।

less than 1 minute read
May 17, 2021
new_zealand_team.jpg

नई दिल्ली। मेजबान इंग्लैंड (England Cricket Team) के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) और फिर भारत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम (NZ Cricket Team) लंदन पहुंच गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने कहा है कि टीम के बाकी सदस्य सोमवार को पहुंचेंगे।

एनजेडसी ने एक बयान में कहा, ‘टिम साउदी, बीजे वाटलिंग, रॉस टेलर और नील वेग्र साउथम्पटन में टीम के साथ जुड़ने के लिए सोमवार दोपहर (न्यूजीलैंड समय) ऑकलैंड से रवाना होंगे। मालदीव स्थित कप्तान केन विलियम्सन, काइल जैमिसन, मिशेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन सोमवार (यूके समय) पर पहुंचेंगे।’

विलियम्सन और टीम के बाकी सदस्य स्टाफ आईपीएल (IPL) के स्थगित होने के बाद मालदीव चले गए थे, जहां वे क्वरंटीन में थे। वे मालदीव से सीधे इंग्लैंड पहुंचे हैं। बल्लेबाज विल योंग भी सोमवार को टीम से जुड़ेंगे और फिर इसके बाद आइसोलेशन में रहेंगे।

बोर्ड ने कहा, ‘ट्रेंट बोल्ट रविवार को आइसोलेशन खत्म होने के बाद अपने परिवार को देखने के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगे। इंग्लैंड में रहते हुए वे बाहरी संपर्क और संचरण के जोखिम को सीमित करने के लिए एक ‘नियंत्रित टीम वातावरण’ में काम करेंगे। सभी सदस्योंं का प्रतिदिन कोविड टेस्ट होगा।’

Published on:
17 May 2021 02:54 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो