नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने 24 साल के क्रिकेट कॅरियर (Sachin Cricket Career) को लेकर बात करते हुए कई सीक्रेट खोले। शायद ही उनका यह सीक्रेट पहले कोई जानता होगा। उन्होंने बताया कि मैंने मेरे क्रिकेट कॅरयर के 10-12 साल तनाव में गुजारे और इसके बाद मैंने इसी को अपनी आदत बना लिया। इन सब बातों का खुलासा तेंदुलकर ने कोविड-19 (Covid-19) के दौरान IPL में बायो-बबल (Bio Bubble) में अधिक समय बिताने से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर पर बात करते हुए किया। बता दें कि तेंदुलकर ने 16 नवंबर, 2013 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। रिटायरमेंट के 8 साल बाद अब सचिन ने अपने क्रिकेट कॅरियर का अनुभव शेयर किया है।