क्रिकेट

‘विराट की वजह से ही क्रिकेट देखता हूं’ टेनिस किंग नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली के लिए कही ये बड़ी बात!

Novak Djokovic on Virat Kohli: टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वे कोहली की वजह से ही क्रिकेट फॉलो करते हैं। जोकोविच ने जल्द भारत आने का भी वादा किया।

2 min read
Apr 21, 2026
विराट कोहली और नोवाक जोकोविच (Photo - IANS)

Novak Djokovic on Virat Kohli: खेल की दुनिया के दो सबसे बड़े नाम, एक तरफ टेनिस के बादशाह नोवाक जोकोविच और दूसरी तरफ क्रिकेट के किंग विराट कोहली। भले ही ये दोनों अलग-अलग खेल खेलते हैं, लेकिन इनके बीच की दोस्ती और सम्मान किसी से कम नहीं है। हाल ही में मैड्रिड में हुए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 मीडिया से बातचीत के दौरान नोवाक जोकोविच ने दिल खोलकर विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो हर भारतीय खेल प्रेमी को जाननी चाहिए।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो की लाइक! मॉडल बोली- ‘मैं उनकी फैन हूं, पर ये बात इतनी बड़ी कैसे बन गई?’

कोहली के कारण देखते हैं क्रिकेट

नोवाक जोकोविच ने कहा, 'विराट कोहली मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। सच कहूं तो उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट को गंभीरता से फॉलो करना शुरू किया। मैंने पहले भी इसे फॉलो किया लेकिन उनके जरिये और ज्यादा फॉलो किया। हम अक्सर संपर्क में रहते हैं।'

विराट संग टेनिस और क्रिकेट खेलेंगे!

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच खुद को भारत का बड़ा प्रशंसक बताते हैं। उन्होंने कहा कि वे काफी समय से भारत आने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही वहां होंगे। उन्होंने मजाक में यह भी कहा, 'जब मैं भारत आऊंगा, तो उम्मीद है कि विराट मेरे साथ होंगे। हम साथ में थोड़ा टेनिस खेलेंगे और थोड़ा क्रिकेट। हम साथ मिलकर मस्ती करेंगे और अच्छी यादें बनाएंगे और गुड वाइब्स फैलाएंगे।'

भारतीय फैंस के लिए संदेश

सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच, जिन्होंने रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं, उन्होंने भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मुझे सालों से भारतीय फैंस से जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मेरा संदेश साफ है, 'जल्द ही आपसे भारत में मुलाकात होगी' क्योंकि मुझे वहां (भारत) जाने की जरूरत है। मैं पिछले कुछ सालों से भारत जाने की अच्छा रखता हूं। मैं खुद को भारतीय लोगों के बहुत करीब पाता हूं।'

अवॉर्ड्स में रहा टेनिस का जलवा

इस साल के मैड्रिड में हुए लॉरियस अवॉर्ड्स में टेनिस का दबदबा देखने को मिला। कार्लोस अल्काराज को 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया। एरिना सबालेंका को 'स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया।

Also Read
View All
SRH vs DC Match Preview: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में आज बनेगा 500+ स्‍कोर या धड़ाधड़ गिरेंगे विकेट, जानें पिच समेत सभी महत्‍वपूर्ण डिटेल

T20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग का गैंगस्टर से कनेक्शन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कनाडा का कप्तान!

गिल-बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रेक देगा BCCI, इन युवाओं को मिलेगा मौका

IPL 2026 Points Table Update: GT को हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, जानें पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल

IPL 2026 में लगातार 4 हार के दौरान कैसा था MI के ड्रेसिंग रूम का हाल? GT को हराने के बाद अश्विनी कुमार का बड़ा खुलासा