क्रिकेट

अब इस वजह से हसीन ने लगाई शमी को बीच चौराहे पर पीटने की गुहार

अलिश्बा नाम की इस पाकिस्तानी लड़की ने शमी का बचाव करते हुए अपने आप को शमी का फैन बताया है और पैसे के लेनदेन की बात को नाकारा है।
2 min read
now mohammad shami's wife hasin jahan want to beat shami in public

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में रोज एक नया खुलासा सुनने को मिलता है। ऐसा ही कुछ बीते दिन हुआ जब शमी के बचाव में उनकी पाकिस्तानी महिला फैन सामने आई। अलिश्बा नाम की इस पाकिस्तानी लड़की ने शमी का बचाव करते हुए अपने आप को शमी का फैन बताया जिसे झुठलाते हुए हसीन ने लोगो से शमी को सरेआम बीच चौराहे पर पीटना की बात कह डाली।

सरेआम बीच चौराहे पर पीटना चाहिए शमी को
गौरतलब है के बीते दिन शमी की पत्नी हसीन ने शमी पर एक पाकिस्तानी महिला से मिलने और उनके साथ अफेयर होने की बात कही थी। हसीन के इस आरोप पर शमी की अलिश्बा नाम की एक पाकिस्तानी फैन का कहना है के जी हां वे दुबई में शमी से जरूर मिली थी और उनके साथ नास्ता भी किया था लेकिन उसके बाद वे चली गई। अलिश्बा ने कहा वे सिर्फ शमी की एक फैन है और कुछ नहीं, इस बात को झूठ बताते हुए हसीन ने कहा अलिश्बा शमी की कोई फैन नहीं है वे उनकी गर्लफ्रेंड हैं। दोनों के नाजायज संबंध भी हैं इतना ही नहीं गुस्से में हसीन ये तक कह गई के शमी की ऐसी हरकतों पर आप सब को मेरा साथ देना चाहिए और उसे सरेआम बीच चौराहे पर पीटना चाहिए।

में सिर्फ एक फैन हूं, नहीं लिए शमी से कोई पैसे
अलिश्बा ने बताया था के वह शमी की एक प्रशंसक हैं और दुबई में अचानक से उनकी मुलाकात शमी से हुई थी। इसके अलावा अलिश्बा ने मोहम्मद शमी से पैसे के लेनदेन की बात को नकारते हुए कहा वो किसी मोहम्मद भाई नाम के शख्स को भी नहीं जानती। बता दें हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, विवाहेत्तर संबंध, उत्पीडऩ बलात्कार जैसे कई आरोप लगाए हैं और कोलकाता में शमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

Published on:
21 Mar 2018 09:34 am
Also Read
View All
Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव के बाद एक और सूर्यवंशी चमका, 19 चौके-6 छक्कों के दम पर आशीर्वाद का तूफानी शतक

IND A vs SL A Test: रुतुराज, साई और पडिक्कल के पास टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका, कल से खेला जाएगा श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट मैच

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने सबसे सामने मांगी माफी, नाइटक्लब कांड के चलते किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर