
कोलकाता
मिया-बीबी के रिस्तों में आई कटुता के मद्देनजर हसीन जहां ने अपने क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी पर चेक बाउंस कराने का आरोप लगाया है। शमी द्वारा दिए गए एक लाख रुपए के चेक को हसीन भुनाने के लिए मंगलवार को बैंक गई थी। बैंक वालों ने उन्हें यह कह कर वापस लौटा दिया की शमी ने उक्त चेक का पेमेंट स्टॉप करा दिया है।
हसीन ने मीडिया को बताया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पूर्व शमी ने उन्हें घर खर्च के लिए एक लाख रुपए के दो चेक दिए थे। हसीन, जब तक पति के अत्याचारों को मुंह बंद कर सहती थी , तब तक घर खर्च के लिए पैसे मिलते थे, जब उनके खिलाफ मुंह खोला तो घर खर्च के लिए रुपए मिलने बंद हो गए।
हसीन ने यह ताजा आरोप शमी पर लगाया है। हसीन ने कहा कि शमी ने मीडिया को बयान दिया था कि घर का खर्चा वे वहन करते हैं और हर महीने करीब ५ लाख रुपए हसीन को देते हैं। यह सरासर झूठ है। उन्हें घर खर्च के लिए रुपए मागने पड़ते थे। हसीन ने कहा कि शमी अपने बचाव में चाहें जितनी दलीलें पेश कर लें, हकीकत यह है कि वे एक गैर जिम्मेदार व्यक्ति हैं। हालांकि शमी का इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं अाया है। उल्लेखनीय है कि शमी पर घरेलू हिंसा एवं बेवफाई समेत कई गंभीर अारोप लगाते हुए कोलकाता पुिलस में एफअाईअार दर्ज कराई है।
---------
शमी के अंकल ने उतरे भतीजे के बचाव में
इधर मोहम्मद शमी के चाचा भतीजे के बचाव के लिए मैदान में उतर आए है। शमी के चाचा खुर्शिद अहमद ने कहा कि हसीन पैसे की लोभी है। हमेशा पैसे-पैसे करती रहती है। प्रत्येक महीने लाखों रुपए की खरीदारी करती है। पिछले कई महीने से वह पैसे और संपत्ति बटोरने का प्रयास में जुटी थी। लगता है वह बहुत पहले से वह शमी से अलग होने की तैयारी में थी।
Updated on:
20 Mar 2018 10:55 pm
Published on:
20 Mar 2018 10:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
