क्रिकेट

न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज में भिड़ंत से ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, इस खिलाड़ी को मिला मौका

NZ vs AUS: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 1, 3 और 4 अक्टूबर को खेली जाएगी।
less than 1 minute read
Sep 30, 2025
Glenn Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर (Photo Credit - IANS)

Glenn Maxwell injury Update: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बांह में फ्रैक्चर हो गया है और वह न्यूजीलैंड में होने वाले तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं। टीम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पिछले महीने नाबाद अर्द्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जीत दिलाई थी। उन्हें नेट पर गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी और वह विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।

जोश फिलिप अगले महीने 1, 3 और 4 अक्टूबर को माउंट माउंगानुई के बे-ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों के लिए टीम में ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेंगे।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में शानदार रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया 'ए' के ​​भारत दौरे में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में जोश इंगलिस दाहिनी पिंडली में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए थे। इंगलिस की जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया गया था।

Updated on:
30 Sept 2025 03:38 pm
Published on:
30 Sept 2025 03:38 pm
Also Read
View All
Team India Schedule: पाकिस्तान से होगा टीम इंडिया का अगला बड़ा मुकाबला, देखें इस साल के सभी टी20 मैचों का शेड्यूल

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह