
NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बनाई हुई। न्यूजीलैंड को सीरीज में पहली जीत ऑकलैंड में मिली थी, जिसे आखिरी मैच में जारी रखना चाहेगी। वहीं भारत भी सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेगा। इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि मुकाबले के साथ ही दोनों टीमों की नजर यहां के मौसम पर टिकी होगी। ऐसा में आइए जानते हैं कि 1 नवंबर को हैमिल्टन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नवंबर 2026 को हैमिल्टन में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में मुख्य रूप से धूप खिली रहेगी, जबकि शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की संभावना बेहद कम है। सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर अपेक्षाकृत गर्म रहेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक मैच का आनंद उठा सकते हैं। हैमिल्टन में मैच की दूसरी इनिंग के दौरान हल्की ओस पड़ने की संभावना है, जिससे स्पिन गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
मैच की शुरुआत में हैमिल्टन में आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के ओपनर्स को थोड़ा संभलकर खेलना होगा।
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, आकिब नबी, कुमार कुशाग्र और वैभव सूर्यवंशी।
न्यूज़ीलैंडः टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर।