क्रिकेट

NZ vs SA, T20 Tri-Series: न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर आसान जीत

NZ vs SA, T20 Tri-Series: जिम्बाब्वे में खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज के मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया।
less than 1 minute read
Jul 22, 2025
New Zealand
New Zealand (Photo Credit - IANS)

NZ vs SA, T20 Tri-Series: जिम्बाब्वे में खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज के एक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 25 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 135 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कीवी गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रनों पर रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रेजा हेंड्रिक्स ने 41 रन बनाए। वहीं, जॉर्ज लिंडे 23 रन बनाकर दूसरे टॉप स्कोरर रहे। कीवी टीम के जैकब डफी, एडम मिल्ने और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विल ओ रूर्की को एक सफलता मिली।

135 के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर टिम सिफर्ट 48 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। डेरिल मिचेल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। डेवन कोनवे ने 19, रचिन रवींद्र ने 3 और मार्क चैपमैन ने 10 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एस. मुथुसामी ने 2 और एंडिल सिमेलेन ने 1 विकेट लिए। वहीं, टिम सिफर्ट को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

त्रिकोणीय सीरीज जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जा रहा है, लेकिन मेजबान टीम लगातार तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम के पास अपनी जमीन पर बड़ी टीमों को हराकर अपनी क्षमता दिखाने और पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर करने का मौका था, लेकिन टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई, जो जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए निराशाजनक रहा। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 26 जुलाई को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है।

Also Read
View All
कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट