IND-W vs ENG-W, 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट में मंगलवार को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाया और मेजबान टीम को जीत के लिए 319 रन का लक्ष्य दिया। इस मुकाबले में भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जहां वनडे करियर का 7वां शतक ( 102 रन) ठोका, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्द्धशतकीय (50) पारी खेली। उनके अलावा हरलीन देयोल और स्मृति मंधाना ने 45-45 रन, जबकि प्रतिका रावल ने 26 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।