क्रिकेट

IPL का इकलौता बल्लेबाज, जिसने 50 रनों की पारी में लगाए 7 गगनचुंबी छक्के

7 अप्रैल से IPL-11 का आगाज होना है, ऐसे में आइए जाने पिछले आईपीएल के ऐसे मुकाबले को जिसमे एक बल्लेबाज ने 34 गेंदों में 62 रन ठोक डाले थे।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 11:47 AM IST
IPL  2108
IPL 2018

नई दिल्ली। IPL के 11वें संस्करण का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों बाद क्रिकेट के इस सबसे लोकप्रिय लीग का आगाज होना है। 11वें संस्करण के शुरू होने से पहले हम आपको बताते हैं, आईपीएल इतिहास के कुछ रोचक और दिलचस्प वाकयों और रिकॉर्ड के बारे में। इसकी पहली फेहरिस्त में जानें उस रिकॉर्ड के बारे में जिसमें एक भारतीय बल्लेबाज ने 50 रनों की पारी के दौरान ही 7 छक्के लगा दिए थे।

34 गेंदों में 62 रन, 7 गगनचुम्बी छक्के, चौके एक भी नहीं
इस खिलाडी ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ 34 गेंदों में 62 रन ठोक डाले थे। इस पारी में एक भी चौके नहीं थे, 7 गगनचुम्बी छक्के मारे थे इस बल्लेबाज ने। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज नितीश राणा की। आईपीएल 2017 में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स 11 पंजाब के बनाये गए 198 रनो को 27 गेंद रहते ही चेस कर लिया था। मैच में जोस बटलर ने मुंबई के लिए 77 रनो की पारी खेली थी जिसमे 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

IPL-11 में नितीश कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बल्लेबाज नितीश राणा ने अपना पहला आईपीएल मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगालोर के खिलाफ 2016 में खेला था। दो बार के IPL मैडल विनर राणा का IPL करियर शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स को राणा से उनके मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।

दिल्ली के नितीश राणा भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी प्रतिभा हैं
नितीश राणा बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। राणा ने अपने लिस्ट ए और T20 की शुरुवात 2012 -13 सीजन में दिल्ली के लिए की थी लेकिन उन्होंने अपना पहला रणजी मैच 2015 -16 सीजन में खेला था। अपने पर्दार्पण सीजन में राणा 50.63 की औसत से 557 रन बनाकर दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रणजी 2016-17 सीजन में आम प्रदर्शन और विजय हजारे ट्रॉफी में खराब शुरुवात के बाद इस युवा बल्लेबाज के लिए सफलता के सभी दरवाजे लगभग बंद ही हो गए थे । नितीश राणा ने IPL 2017 ने शानदार प्रदर्शन कर अपने डूबते करियर को शानदार मुकाम पर पहुंचाया था। इस साल भी घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है नितीश राणा का।

Published on:
Also Read
View All
क्रिस लिन से पहले भी डोपिंग में फंस चुके हैं ये 5 बड़े क्रिकेटर, झेल चुके हैं 12 महीने का बैन

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?