क्रिकेट

भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मैं तीनों प्रारूपों में खेलना चाहता हूं’

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट ना खेलने को लेकर जवाब देते हुए कहा कि मैं क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलना चाहता हूं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2021, 2:07 PM IST
bhuvneshwar_kumar.jpg

नई दिल्ली। आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए गए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप में खेलेंगे। भुवनेश्वर ने ट्विटर पर कहा, 'मेरे बारे में कुछ लेख छपे हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मैं ये साफ कर दूं कि टीम में चयन हो या नहीं, मैं खुद को हमेशा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के लिए तैयार रखता हूं और यह आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा सुझाव है कि सूत्रों के आधार पर अपनी धारणाएं ना लिखें।' भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय टेस्ट टीम में भुवनेश्वर को जगह नहीं दी है और इसके बाद मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि भुवी क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप खुद को दूर रखना चाहते हैं।

भुवनेश्वर ने जनवरी 2018 के बाद से ही कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है और उसके बाद से ही उन्हें क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में मौका नहीं मिला है। उन्हें आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मासंपेशियों में चोट लग गई थी और इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर थे।

Published on: