क्रिकेट

डेब्यू मैच में बिलाल आसिफ की घातक गेंदबाजी, बड़ा Record बनाते हुए आस्ट्रेलिया को 202 पर किया All Out

दुबई में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
2 min read
pak vs aus
डेब्यू मैच में बिलाल आसिफ की घातक गेंदबाजी, बड़ा Record बनाते हुए आस्ट्रेलिया को 202 पर किया All Out

नई दिल्ली। पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 325 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। जबकि अभी पाकिस्तान के सात बल्लेबाजों को खेलना बाकी है। मंगलवार का खेल समाप्त होने के समय पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन बना चुका था। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 23 रन बना कर नाबाद पवेलियन वापस लौटे।

तीसरे दिन चमके बिलाल आसिफ-
मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से अपना टेस्ट पर्दापण कर रहे बायें हाथ से युवा स्पिनर बिलाल आफिस ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बिलाल की घुमती गेंदों के सामने कंगारू बल्लेबाज बेदम नजर आए। बिलाल की घातक गेंदबाजी के सामने ठोस शुरुआत पाने के बाद भी आस्ट्रेलिया की पहली पारी मात्र 202 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से बिलाल ने इस मैच में छह विकेट झटके।

482 के जवाब में 202 रन-
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 482 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसका पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत तो अच्छी रही। लेकिन मध्य क्रम बुरी तरीके से लड़खड़ा गई। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और एरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी निभाई। डेब्यू कर रहे एरोन फिंच के 62 रन पर आउट होने के बाद कंगारू बल्लेबाज "तु चल मैं आया" के तर्ज पर आउट होते गए।

मोहम्मद अब्बास ने की अच्छी गेंदबाजी-
आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक स्कोर उस्मान ख्वाजा ने बनाए। 175 गेंदों का सामना करते हुए ख्वाजा ने 85 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान ख्वाजा ने 8 चौकें लगाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कंगारू टीम के 9 बल्लेबाज मात्र 62 रन जोड़ते हुए आउट हो गए। तीसरे दिन के दूसरे सत्र में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास और बिलाल आसिफ ने कमाल की गेंदबाजी की। मोहम्मद अब्बास ने चार जबकि बिलाल आसिफ ने छह विकेट झटकते हुए कंगारू टीम को 202 पर ऑल आउट कर दिया।

डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड-

इस मैच में छह विकेट लेने के साथ ही बिलाल आसिफ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो अब पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन डेब्यू करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए है। उनसे ऊपर मोहम्मद जाहिद 77 रन देकर सात विकेट और मोहम्मद नजीर 99 रन देकर सात विकेट है। बिलाल की गेंदबाजी इस मायने में खास हो जाती है कि बिलाल ने मात्र 36 रन खर्च करते हुए छह बल्लेबाजों को आउट किया।

Published on:
09 Oct 2018 07:16 pm