2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pak vs Aus: मो. हफीज के बाद हरिस सोहेल का शतक, पाकिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर

दुबई में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 482 रन बनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Oct 2018, 8:58 PM IST

pak

Pak vs Aus: मो. हफीज के बाद हरिस सोहेल का शतक, पाकिस्तानी ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

नई दिल्ली। पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया है। रविवार से शुरू हुए इस मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज (126) और इमाम उल हक (76) ने अच्छी शुरुआती दी थी। इस शुरुआत का फायदा उठाते हुए मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान ने पहली पारी में 482 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज हरिस सोहेल ने अपना पहला शतक जमया। जबकि अशद शफीक ने 80 रनों की पारी खेली। इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए है। उस्मान ख्वाजा (17) और पदार्पण कर रहे एरॉन फिंच (13) की सलामी जोड़ी नाबाद पवेलियन वापस गई।

हफीज के बाद सोहेल ने दिखाया दम-

मैच के पहले दिन आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हफीज ने परेशान किया तो वहीं दूसरे दिन मेहमान टीम सोहेल और अशद शफीक (80) के बल्लों के सामने नतमस्तक दिखी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की। सोहेल का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 255 रनों के साथ की थी। पहले दिन सोहेल के साथ नाबाद लौटने वाले मोहम्मद अब्बास (1) अपने खाते में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाए और 260 के कुल स्कोर पर पीटर सीडल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

सोहेल और शफीक के बीच बड़ी साझेदारी-

इसके बाद सोहेल और शफीक ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान को 400 के पार पहुंचा दिया। आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में पदार्पण करने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक मार्नस लाबुसचाग्ने ने शफीक को 410 के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शफीक ने अपनी पारी में 165 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों के अलावा एक सिक्स लगाया।

सोहेल के बाद जल्द सिमट गई पाक की पारी-

इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट लिए। शतक पूरा करने के कुछ देर बाद सोहेल को नाथन लॉयन ने विकेटकीपर और कप्तान टिम पेन के हाथों कैच कराया। सोहेल का विकेट 456 रनों के कुल योग पर गिरा। सोहेल ने अपनी शतकीय पारी में 240 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। उनके जाने के कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौट ली। आस्ट्रेलिया के लिए सीडल ने तीन, लॉयन ने दो, मिशेल स्टार्क, जॉन होलैंड, और मार्नस ने एक-एक विकेट लिए।