क्रिकेट

बदला हुआ पूरा! पहले वनडे में जो पाकिस्तान के साथ हुआ, वही दूसरे वनडे में बांग्लादेश के साथ हुआ

ढाका में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 128 रन से हराया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

2 min read
Mar 13, 2026
शाहिन शाह अफरीदी (फोटो- IANS)

BAN vs PAK 2nd ODI Highlights: शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया, जहां पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 114 रन पर ढेर कर 128 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 114 रन पर ही समेट दिया था। उस मैच में बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए। 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 24 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

ये भी पढ़ें

कब राजस्थान रॉयल्स खेलेगी अपना पहला मैच, देखें IPL 2026 में RR के मुकाबलों का शेड्यूल और Live डिटेल्स

सदाकत ने खेली शानदार पारी

माज सदाकत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 40 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए। सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रन बनाए, लेकिन वह मेहदी हसन मिराज के हाथों रनआउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि यह रनआउट काफी विवादित रहा। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका और पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 विकेट लिए, जबकि मेहदी हसन मिराज को 2 सफलताएं मिलीं। पहले मुकाबले में कहर बरपाने वाले नाहिद राणा इस मैच में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को भी एक-एक सफलता मिली।

275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 15 रन के स्कोर पर टीम के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इनमें से दो विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिए, जबकि एक विकेट मोहम्मद वसीम जूनियर के खाते में गया। इसके बाद लिटन दास और तौहीद हृदय के बीच एक छोटी साझेदारी जरूर हुई, लेकिन माज सदाकत और हारिस रऊफ ने दोनों को आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

आसिफ हुसैन ने 14 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका और पूरी टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने बांग्लादेश को उसी के अंदाज में हराकर अपना बदला पूरा कर लिया।

इसी मैदान पर खेला जाएगा आखिरी मैच

आपको बता दें कि पहला वनडे मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन पर ऑलआउट हो गई थी और बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया था। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार 15 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

सलमान आगा ने सोचा भी नहीं होगा ऐसा करेंगे बांग्लादेशी! क्रीज के बाहर रोका, रनआउट कर भेजा पवेलियन, देखें वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर