क्रिकेट

PAK vs NZ: दूसरे मैच में भी पाक को मिली शिकस्त, 2-0 से आगे हुई कीवी टीम

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

2 min read

नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। नेल्सन में मंगलवार को खेला गया सीरीज का बारिश से बाधित दूसरा मैच न्यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट से अपने नाम किया। मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 246 रन का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में कीवी टीम की बल्लेबाजी 14 ओवर तक खेली थी कि तभी बारिश ने दखल दे दिया। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच का नतीजा डकवर्थ लुथस विधि के अनुसार निकाला गया। बारिश रुकने के बाद कीवी टीम को 25 ओवर में 151 का संशोधित स्कोर मिला। जिसे कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

आजम, शादाब और हसन अली का अर्धशतक
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान ने मोहम्मद आजम (60), शादाब खान (52) और हसन अली (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित ओवरों में 246 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 247 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फग्र्यूसन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, टिम साउथी और टोड एश्ले को दो-दो विकेट मिले। ट्रैंट बाउल्ट तथा मिशेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

गुप्टिल की अच्छी बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड ने गुप्टिल (86) और रॉस टेलर (नाबाद 45) के बीच हुई 104 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर अपने 151 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस पारी में न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन (19) और कोलिन मुनरो का विकेट गिरा था। मुनरो खाता भी नहीं खोल पाए थे। गेंदबाजी में असफल रही पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ ही एक-एक विकेट ले पाए। न्यूजीलैंड की जीत में अहम योगदान देने वाले गुप्टिल को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

तीसरा मैच 13 जनवरी को
इससे पहले, वेलिंग्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर 13 जनवरी को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

मुनरो की आंधी में उड़ा रोहित और गेल का रिकॉर्ड, तीसरा शतक लगाते हुए टीम को दिलाई सीरीज, देखें पारी के Highlights
Published on:
09 Jan 2018 04:31 pm
Also Read
View All