6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुनरो की आंधी में उड़ा रोहित और गेल का रिकॉर्ड, तीसरा शतक लगाते हुए टीम को दिलाई सीरीज, देखें पारी के Highlights

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने टी 20 का तीसरा शतक लगाते हुए टीम को 2-0 से सीरीज दिलाया। 53 गेंदों में मुनरो ने 104 रनों की पारी खेली।

2 min read
Google source verification
munro

नई दिल्ली। साल 2018 का पहला अर्धशतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने नए साल के तीसरे ही दिन एक और बड़ा कारनामा किया। मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। इस तरह से मुनरो साल 2018 में पहली सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। बता दें कि इससे पहले साल के पहले ही दिन इसी सीरीज के दूसरे मैच मुनरो में अर्धशतक लगाया था। इसके साथ-साथ मुनरो ने एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। मुनरो टी-20 इंटरनेशनल में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले वेस्टइंडीज़ के इवान लुइस, क्रिस गेल, ब्रैंडन मैकुलम और भारत के रोहित शर्मा के नाम टी-20 क्रिकेट में 2-2 शतक शामिल लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज था।

ताबड़तोड़ अंदाज में की बल्लेबाजी
मुनरो ने इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलते हुए सिर्फ 53 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली। मुनरो का ये अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक रहा। मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। ओपनिंग करने आए मुनरो ने पारी की शुरुआत से ही आक्रमक तेवर बनाए रखा। मुनरो ने 53 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से चौके तो सिर्फ तीन निकले, लेकिन सिक्स लगाने में मुनरो ने कोई कोताही नहीं की। इस पारी के दौरान मुनरो ने 10 छक्के जड़ दिए। मुनरो की इस पारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 243 रन का स्कोर खड़ा किया।

119 रनों से जीती टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम बड़े स्कोर के सामने बिखड़ गई। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। टीम निर्धारित 20 ओवर तक टिक भी नहीं सकी। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 16.3 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 2-0 के अंतर से इस सीरीज को अपने नाम कर लिया।