क्रिकेट

PAK vs Oman: हम किसी को भी हरा सकते हैं… ओमान जैसी हल्‍की टीम को हराकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा हुए घमंडी 

PAK vs Oman Match Highlights: पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान आगा एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में ओमान जैसी हल्‍की टीम को हराने के बाद फूले नहीं समां रहे हैं। मैच के बाद उन्‍होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम किसी को भी हरा सकते हैं।
2 min read
Sep 13, 2025
Eng vs Pak Match Highlights
पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

PAK vs Oman Match Highlights: पाकिस्तान टीम ने एशिया कप 2025 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और ओमान जैसी हल्‍की टीम के खिलाफ वह निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 160 रन ही बना सका। हालांकि इसके बाद पाकिस्‍तान ने ओमान की पारी को 16.4 ओवर में महज 67 रन समेटते हुए बड़ी जीत दर्ज की। ओमान जैसी टीम को हराने के बाद पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान आगा फूले नहीं समां रहे हैं। मैच के बाद उन्‍होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम किसी को भी हरा सकते हैं।

मैं गेंदबाज़ी इकाई से खुश हूं- सलमान आगा

मैच जीतने के बाद सलमान आगा ने कहा कि बल्ले से हमें अभी और मेहनत करनी होगी। गेंदबाजी शानदार थी, मैं गेंदबाज़ी इकाई से खुश हूं। हमारे पास तीन स्पिनर हैं और वे सभी अलग-अलग हैं, यहां तक कि अयूब भी। हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प हैं और दुबई और अबू धाबी में खेलते समय आपको इनकी जरूरत होती है। 

'हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं'

हमें जिस तरह की शुरुआत मिली, उससे हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट ऐसा ही होता है। हम वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने त्रिकोणीय सीरीज़ जीती और यहाँ भी आराम से जीत हासिल की। ​​अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल करते रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

मुझे अपने खिलाड़ियों पर बहुत गर्व- जतिंदर सिंह

वहीं, ओमान के कप्‍तान जतिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 160 के अंदर रोकने पर मुझे अपने खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। उन्‍होंने अच्‍छी गेंदबाजी की। उन्होंने उन योजनाओं पर अमल किया जिन पर चर्चा हुई थी। उन्‍होंने अपनी बल्‍लेबाजी को लेकर कहा कि हमने स्ट्राइक रोटेट नहीं की, कुछ घबराहट थी और हमारी टीम आज के प्रदर्शन से बेहतर है। जतिंदर ने टीम के लिए संदेश देते हुए कहा कि खुद पर भरोसा रखें, सकारात्मक क्रिकेट खेलें और यह न देखें कि कौन गेंदबाजी कर रहा है।

Published on:
13 Sept 2025 07:56 am
Also Read
View All
Shreyas Iyer Instagram Bio: क्या हुआ था 25 दिसंबर 2025 को श्रेयस अय्यर की जिंदगी में? जानें दूसरे DOB की पूरी कहानी

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच हुई कहा-सुनी, पहले टी20 से पहले नेट प्रैक्टिस की वीडियो हुई वायरल

Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे