क्रिकेट

PAK vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका छह विकेट गंवाकर कर रहा संघर्ष, पाकिस्तान ने मैच में बनाई पकड़

PAK vs SA, 1st Test: पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए, वहीं साउथ अफ्रीका ने 216 रन जुटाकर 6 विकेट गंवा दिए हैं।
2 min read
Oct 13, 2025
Pakistan vs South Africa
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट, लाहौर (Photo Credit- IANS)

PAK vs SA ,1st Test: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को लाहौर में जारी पहले टेस्ट में 378 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में महज 216 रन जुटाकर 6 विकेट गंवा दिए हैं। दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम के पास 162 रन की लीड शेष थी। गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 378 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने महज 2 रन पर अब्दुल्ला शफीक (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था।

यहां से कप्तान शान मसूद ने इमाम उल हक के साथ दूसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मसूद 76 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 199 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए।

मोहम्मद रिजवान ने सलमान आगा के साथ मिलकर टीम को 350 के पार पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी हुई। रिजवान ने 140 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने 145 गेंदों में 93 रन टीम के खाते में जोड़े।

पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोकने में सेनुरन मुथुसामी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 117 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, प्रेनेलन सुब्रायेन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

रयान रिकेल्टन और टोनी डी जॉर्जी ने ठोके अर्द्धशतक

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका को कप्तान एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 20 रन बनाकर आउट हुए।

टीम 80 के स्कोर तक अपने 2 बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रिकेल्टन ने टोनी डी जॉर्जी के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़ते हुए साउथ अफ्रीका को संभालने की कोशिश की। रिकेल्टन 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दिन की समाप्ति तक जॉर्जी ने 81 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। विपक्षी खेमे से नोमान अली ने 85 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए हैं, जबकि साजिद खान और सलमान आगा 1-1 विकेट ले चुके हैं।

Updated on:
13 Oct 2025 07:18 pm
Published on:
13 Oct 2025 07:17 pm
Also Read
View All
टेस्ट क्रिकेट मे रनों का अंबार लगाने वाले इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2026 होगा आखिरी सीजन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम

कोलंबो टेस्ट खत्म होने से पहले ही भारतीय स्पिनरों ने लगाई नो बॉल की झड़ी, भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड