क्रिकेट

16 साल बाद फिर मोहम्मद आमिर जैसी बड़ी नो बॉल, अब शक के घेरे में पाकिस्तान!

Asad Akhtar Massive No Ball: क्या पाकिस्तान क्रिकेट में फिर शुरू हुआ फिक्सिंग का खेल? नेशनल T20 कप में असद अख्तर की एक अजीब नो-बॉल ने 2010 के मोहम्मद आमिर कांड की यादें ताजा कर दी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख फैंस पूछ रहे हैं- दाल में कुछ काला है?
2 min read
Mar 17, 2026
Asad Akhtar No Ball Video , Pakistan National T20 Cup Fixing Allegations , Mohammad Amir 2010 No Ball Comparison , Asad Akhtar Karachi Blues vs Lahore Blues , Pakistan Cricket Spot Fixing News Hindi , Viral No Ball Pakistan Domestic Cricket
Asad Akhtar Massive No Ball (Photo - X/@FAheemAli_14)

Asad Akhtar Massive No Ball: पाकिस्तान क्रिकेट और नो बॉल का पुराना नाता रहा है, और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है जिसने फैंस को 2010 के उस काले दौर की याद दिला दी है। पाकिस्तान के नेशनल T20 कप में एक गेंदबाज ने इतनी बड़ी नो बॉल फेंकी कि क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये सिर्फ एक गलती थी या फिर 'दाल में कुछ काला है'?

ये है पूरा मामला

पेशावर के इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम में कराची ब्लूज और लाहौर ब्लूज के बीच मैच चल रहा था। कराची ब्लूज के तेज गेंदबाज असद अख्तर गेंदबाजी करने आए। उन्होंने मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका और उस एक ओवर ने ही उन्हें सुर्खियों में ला दिया। असद ने अपने इस ओवर में कुल 21 रन लुटाए, जिसमें दो वाइड और दो नो बॉल शामिल थीं। लेकिन चर्चा उन रनों की नहीं, बल्कि एक खास नो बॉल की हो रही है।

आमिर की नो बॉल से भी बड़ी

असद अख्तर ने जब गेंद फेंकी, तो उनका पैर क्रीज से थोड़ा-बहुत नहीं, बल्कि लगभग एक फीट बाहर था। आमतौर पर गेंदबाज का पैर इंच भर बाहर निकलता है, लेकिन असद का पैर क्रीज के आस-पास भी नहीं था।सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने तुरंत इसकी तुलना 2010 के लॉर्ड्स टेस्ट से कर दी, जहां मोहम्मद आमिर ने जानबूझकर बड़ी नो बॉल फेंकी थी और स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए गए थे। फैंस का कहना है कि असद की यह गेंद तो आमिर की उस बदनाम नो बॉल से भी कहीं ज्यादा बड़ी है।

शक की सुई घूम रही है

पैर का इतना ज्यादा बाहर होना किसी भी प्रोफेशनल गेंदबाज के लिए सामान्य नहीं माना जा रहा। यह एक अजीबोगरीब ओवरस्टेपिंग दिखाई पड़ती है। उस एक ओवर में गेंदबाज का लय पूरी तरह खो देना और 21 रन देना भी शक पैदा कर रहा है। देखा जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट का फिक्सिंग इतिहास रहा है, इसलिए फैंस इसे आसानी से नहीं ले रहे हैं। अभी तक इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या किसी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिक्सिंग के दावों ने माहौल गर्म कर दिया है।

Also Read
View All
Delhi Premier League में फिर गरजा सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

2 मैच, 4 दावेदार और प्लेऑफ का महा-सस्पेंस! द हंड्रेड लीग में पहली बार आखिरी गेंद तक खिंचेगा क्वालीफिकेशन का फैसला

Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका