क्रिकेट

मोहसिन नकवी ने जिस पत्रकार पर देश छोड़ने का दबाव डाला, अब लाहौर से उसका भाई हुआ गायब!

Mohsin Naqvi Kidnapped Pakistan Journalist Brother Controversy: पाकिस्तान के मशहूर खेल पत्रकार सनाउल्लाह खान के भाई का लाहौर से अपहरण हो गया है। पीसीबी (PCB) चीफ मोहसिन नकवी के आलोचक सनाउल्लाह ने पीएम शहबाज शरीफ से मदद की गुहार लगाई है। जानें क्या है पूरा मामला।
2 min read
Apr 24, 2026
Pakistan Journalist Sanaullah Khan Brother Kidnapped Lahore Mohsin Naqvi PCB Controversy
खेल पत्रकार सनाउल्लाह खान और मोहसिन नकवी (Photo - IANS)

Mohsin Naqvi, Pakistan Journalist Brother Kidnapped: पाकिस्तान में सच बोलना एक बार फिर एक पत्रकार के परिवार पर भारी पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के कड़े आलोचक रहे मशहूर खेल पत्रकार सनाउल्लाह खान के भाई का लाहौर में अपहरण कर लिया गया है। सनाउल्लाह, जिन्हें अपने बेबाक अंदाज के कारण पहले ही पाकिस्तान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था, अब एक नए और गहरे संकट में फंस गए हैं।

स्कूल के बाहर हुआ भाई का किडनैप

अभी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सनाउल्लाह खान ने सोशल मीडिया (X) पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब की सीएम मरियम नवाज से मदद मांगी है।

उन्होंने बताया, 'मेरे भाई का 6 घंटे पहले अपहरण कर लिया गया है। वह बच्चों को स्कूल से लेने जा रहा था, तभी उसे उठा लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक कार को ट्रेस तो किया है, लेकिन अभी तक मेरे भाई का कोई सुराग नहीं मिला है।'

क्यों निशाने पर रहे सनाउल्लाह?

सनाउल्लाह खान पाकिस्तान के उन चुनिंदा पत्रकारों में से हैं जो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं, वह अक्सर भारतीय क्रिकेट और बीसीसीआई (BCCI) की सफलता की तारीफ भी करते थे, जो पाकिस्तानी अधिकारियों को रास नहीं आता था।

देश छोड़ने पर किया गया मजबूर

सच बोलने की सजा सनाउल्लाह को पहले ही मिल चुकी थी। पीसीबी ने उन पर बैन लगा दिया था, जिसके चलते वह न तो मैच कवर कर सकते थे और न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले सकते थे। हालात इतने बिगड़ गए कि खिलाड़ियों ने भी उनसे दूरी बना ली और उन्हें अपना वतन छोड़कर पहले यूएई (UAE) और फिर ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा। सनाउल्लाह का आरोप है कि पीसीबी ने यूएई में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और वहां के अधिकारियों पर दबाव बनाया ताकि वह एशिया कप कवर न कर सकें।

अब परिवार पर मंडराया खतरा

पत्रकार पर दबाव डालने के बाद अब उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। भाई के गायब होने की खबर ने पाकिस्तान में पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पाकिस्तान की सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला