क्रिकेट

काव्या मारन ही नहीं, शाहरुख-अंबानी की टीमों के लिए भी खेल चुके हैं पाकिस्तानी, देखें पूरी लिस्ट

Pakistani Player in Indian Team: IPL में भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन हों, लेकिन विदेशी लीग्स में भारतीय मालिक उन पर करोड़ों लुटा रहे हैं। काव्या मारन की सनराइजर्स से लेकर शाहरुख खान और अंबानी की टीमों तक, जानिए कौन-कौन से पाकिस्तानी स्टार्स भारतीय फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।
2 min read
Mar 13, 2026
PAkistan Cricket Players
फाइल फोटो (IANS)

Kavya Maran's Bid For Abrar Ahmed in The Hundred Auction: क्या करोड़ों के सौदे के आगे फीकी पड़ गई देश की भावनाएं? भारतीय फैंस की सेंटीमेंट और सरहद के हालातों को दरकिनार करते हुए, काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदकर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाया, भारतीय खिलाड़ियों को आंख दिखाई और देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, उसी खिलाड़ी को काव्या मारन ने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन का सबसे महंगा पाकिस्तनी प्लेयर बना दिया।

सनराइजर्स ने अबरार को करीब 2.34 करोड़ रुपये (£190,000) में खरीदा है। काव्या मारन की जमकर आलोचना हो रही है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबलों को बॉयकॉट करने की भी बात हो रही है। लेकिन अबरार अकेले नहीं हैं, जिन्हें किसी भारतीय मालिकाना वाली फ्रेंचाइजी ने खरीदा हो.. चलिए जानते हैं ऐसे कौन कौन से पाकिस्तनी खिलाड़ी हैं, जो भारतीय मालिकाना वाली फ्रेंचाइजी की टीमों के लिए खेल चुके हैं।

शाहरुख खान की टीम में उस्मान तारिक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता की एक और टीम है, त्रिनबागो नाइट राइडर्स। इस टीम के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और विवादित एक्शन वाले स्पिनर उस्मान तारिक खेल चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स में इमाद वसीम

IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक की अमेरिका में एक टीम है जिसका नाम है सिएटल ओर्कास (MLC- Major League Cricket)। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम 2025 में इस टीम के लिए खेले थे। इससे पहले इमाद KKR की दुबई वाली टीम (ILT20) में भी खेल चुके हैं।

MI में उस्मान खान

मुंबई इंडियंस के मालिकों की दुबई में एक टीम है जिसका नाम है MI एमिरेट्स। साल 2025 में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान इस टीम का हिस्सा थे।

द हंड्रेड ऑक्शन का हाल

सन टीवी (काव्या मारन की कंपनी) ने 'नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स' टीम को खरीदकर उसका नाम सनराइजर्स लीड्स रख दिया है। अबरार अहमद के अलावा रहस्यमयी स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने करीब 1.48 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे बड़े खिलाड़ियों को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला।