क्रिकेट

भारत में टी-20 विश्व कप न खेलने की धमकी से पलटा पाकिस्तान, बोला- नहीं कहा ऐसा

PCB सीईओ ने पहले यह धमकी दी थी कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आती है तो वह भी अगले साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2020, 3:08 PM IST
wasim khan pcb
wasim khan pcb

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने एक दिन पहले यह बयान दिया था कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आती है तो वह भी अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में खेलने नहीं जाएंगे। अब वह अपने इस बयान से पलट गए हैं। वसीम खान के हवाले से एक खेल वेबसाइट ने कहा है कि यह बात पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा है।

कहा- सुरक्षा चिंताओं को करेंगे दूर

वसीम खान ने कहा कि वह यह कहना चाहते हैं कि सुरक्षा एक चिंता है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि समय रहते सब कुछ ठीक हो जाएगा। वह सुरक्षा चिंताओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अब भी यही चाहते हैं कि एशिया कप की पाकिस्तान की मेजबानी में हो और इस पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को यह फैसला लेने की जरूरत है कि भारत के मैच कहां खेले जाएंगे। जबकि इससे पहले उन्होंने एक पाक अखबार से बातचीत में कहा था कि एशिया कप पीसीबी और आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि वह एशिया कप का मेजबान बदल दें। यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद को लेना है।

अब कहा- टी-20 विश्व कप से हटने का सवाल ही नहीं उठता

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने साथ में यह भी स्पष्ट किया कि वह भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप का बहिष्कार नहीं करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप से हटने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि यह आईसीसी का टूर्नामेंट है। जबकि इससे पहले उन्होंने धमकी दी थी कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आती है तो पाकिस्तान भी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएगा।

Updated on:
26 Jan 2020, 3:08 PM IST
Published on: