8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत बनाम न्यूजीलैंड : बना बड़ा रिकॉर्ड, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार लगे 5 अर्धशतक

India vs New Zealand मैच के दौरान छक्के भी खूब लगे। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में कुल 20 छक्के लगाए। दोनों ओर से 10-10 सिक्स देखने को मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 24 Jan 2020, 5:25 PM IST

IND vs NZ Records

IND vs NZ Records

ऑकलैंड : भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैचों की सीरीज का पहले मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से हराकर मेहमान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने पांच विकेट पर 203 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 204 रनों की मुश्किल चुनौती रखी तो टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल कर लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया तो वहीं भारत की ओर से दो पचास से अधिक रन की पारियां खेली गई। यानी इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर कुल पांच अर्धशतक लगे। ऐसा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली बार हुआ। इसी के साथ यह बतौर विश्व कीर्तिमान रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।

आईपीएल-2020 में गेंदबाजी में हाथ आजमाएंगे स्टीव स्मिथ, विश्व कप की तैयारी के मद्देनजर करेंगे ऐसा

इन बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक

इस मैच में टॉस हारकर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरा। उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो us 59, कप्तान केन विलियमसन ने 51 और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम की तरफ से विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज की दोहरी भूमिका निभाने वाले केएल राहुल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इस तरह दोनों टीमों को मिलाकर कुल पांच बल्लेबाजों ने अर्धशकीय पारी खेलकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सिर्फ पांच रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए। नहीं तो यह रिकॉर्ड यह रिकॉर्ड और प्रभावशाली दिखता। कोहली ने 45 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में भी जगह नहीं बना पाएंगे हार्दिक, बीसीसीआई ने कहा फिट नहीं

छक्के लगाने में दोनों रहे बराबर

इस मैच में दोनों टीमों की ओर से छक्के भी खूब लगाए गए। हालांकि इस मामले में दोनों टीमें बराबरी पर छूटी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों तरफ से 10-10 यानी पूरे मैच में कुल 20 छक्के लगे। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के कप्तान केन विलियमसन ने लगाए। उन्होंने चार बार गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाया तो रॉस टेलर ने तीन, कोलिन मुनरो ने तीन और मार्टिन गप्टिल ने एक बार गेंद को छह रनों के लिए बाउंड्री के बाहर भेजा। वहीं टीम इंडिया की बात करें तो उसकी ओर से लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ने तीन-तीन छक्के लगाए। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, मनीष पांडेय और शिवम दुबे के बल्ले से एक-एक सिक्स देखने को मिला।