क्रिकेट

जिस गेंदबाज के भरोसे भारत को हराने का सपना देख रहा पाकिस्तान, उसका प्रदर्शन भी देख लें आप

उस्मान तारीक ने पाकिस्तान के लिए अब तक सिर्फ 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने पिछले साल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
उस्मान तारीक और बाबर आजम (फोटो-IANS)

IND vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसका सुपर 8 का टिकट लगभग कंफर्म हो जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें

जिम्बाब्वे-USA की जीत ने पूरी तरह बदल दिया अंक तालिका, जानें कौन निकला आगे और कौन छूटा पीछे

पाकिस्तान का 'ट्रंप कार्ड'

इस मैच से पहले पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारीक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। पहले उनके एक्शन और उसके बाद उनके प्रदर्शन को लेकर भारतीय मीडिया में भी उनकी काफी चर्चा हो रही है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम उन्हें अपना ट्रंप कार्ड मान रही है। उनके दम पर पाकिस्तान की टीम भारत को वर्ल्ड कप में हराने का सपना देख रही है।

अब तक के प्रदर्शन पर नजर

लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई उस्मान तारीक उस स्तर के गेंदबाज हैं, जो अकेले भारतीय टीम पर भारी पड़ सकते हैं। पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने अब तक सिर्फ चार टी20 मुकाबले ही खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 11 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट लिए थे, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ चार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट हासिल किए थे।

वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला उन्होंने यूएसए के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हालांकि उनकी असली परीक्षा और अग्निपरीक्षा भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में होगी। इस मैच में न सिर्फ भारत-पाकिस्तान के नतीजे पर नजर होगी, बल्कि उस्मान तारीक के एक्शन और प्रदर्शन पर भी पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान चाहता है मैच से पहले फिट हो जाएं अभिषेक शर्मा, जानें क्यों सलमान कर रहे उनके ठीक होने की दुआ

Also Read
View All

अगली खबर