क्रिकेट

ICC की चेतावनी के बाद ‘औकात’ में आया पाकिस्तान, 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से खेलेगा मैच!

भारत-पाकिस्तान मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है। पीसीबी सूत्रों के मुताबिक बैठक जारी है और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा।

2 min read
Feb 08, 2026
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)

IND vs PAK Match Update: आईसीसी की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के सुर बदलते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को मैच न खेलने का फैसला लिया था। हालांकि, लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना एक बार फिर काफी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

खराब शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, इन 2 बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के मुंह से छीन ली जीत

बढ़ गई मैच की संभावना

भारत-पाकिस्तान मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है। पीसीबी सूत्रों के मुताबिक बैठक जारी है और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले पीसीबी ने कहा था कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े रहने की शर्त पर ही विश्व कप में शामिल होने की अनुमति दी थी।

पाकिस्तान की इस घोषणा के जवाब में आईसीसी ने कड़ा बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति से कोई हल निकालने की अपील की थी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है।

आईसीसी ने कहा, “आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक वैश्विक खेल आयोजन के मूल आधार से जोड़ना मुश्किल है, जहां सभी भाग लेने वाली टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।”

श्रीलंका में पाकिस्तान के सभी मैच

आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, “आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है।” टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए के साथ है। पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं, जो भारत के साथ इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है।

Also Read
View All

अगली खबर