क्रिकेट

Pakistan T20 World Cup 2026 super 8 scenario: पाकिस्तान-नामीब‍िया के मैच में बार‍िश हुई तो क्या पाक भी हो जाएगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? जानें सुपर 8 का ताजा समीकरण

PAK vs NAB: ग्रुप-ए में पाकिस्तान और यूएसए ने दो - दो मैच जीते है। भारत इस ग्रुप से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। ऐसे में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड फिलहाल सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं।

2 min read
Feb 18, 2026
पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan T20 World Cup 2026 super 8 scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुक़ाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला पाकिस्तान के लिए 'करो या मरो' मैच है। अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है तो वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगा और यूएसए लगातार दूसरी बार क्वालीफाई कर जाएगी।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का दर्द, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

पाकिस्तान और नामीबिया बारिश की भेंट चढ़ा

ऐसा ही कुछ सिनेरियो ग्रुप बी में भी था। जहां ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के मैच का नतीजा ऑस्ट्रेलिया का भविष्य तय करता। लेकिन यह मुक़ाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया और ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बहार हो गया। ऐसे में अगर पाकिस्तान और नामीबिया का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो कौन सी टीम सुपर 8 में पहुंचेगी? आइए जानते हैं।

भारत पहले से ही सुपर 8 में क्वालीफाई कर चुका है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A की स्थिति वर्तमान में यह है कि भारत पहले से ही सुपर 8 में क्वालीफाई कर चुका है। यूएसए ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीते हैं, कुल 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट +0.788 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान ने 3 मैच खेले हैं, 2 जीते हैं, 4 अंक लेकिन नेट रन रेट नेगेटिव -0.403 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नीदरलैंड्स के 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत से 2 अंक हैं। नामीबिया पहले से ही बाहर हो चुका है। ऐसे में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड फिलहाल सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं।

अगर मैच रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा सुपर 8 में

ऐसे में अगर यह मैच बारिश से रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान और नामीबिया को एक - एक अंक मिलेंगे। पाकिस्तान के इस तरह पांच अंक हो जाएंगे और वह यूएसए को पछाड़ते हुए सुपर 8 में जगह बना लेगा। लेकिन अगर मैच होता है और पाकिस्तान छोटे अंतर से हारता है तो यूएसए सुपर 8 में पहुंच जाएगा। वहीं अगर नीदरलैंड भारत को भारी अंतर से हराकर अपना नेट रेन रेट यूएसए और पाकिस्तान से बेहतर कर लेता है तो वह सुपर 8 में जगह बना लेगा। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है।

ये भी पढ़ें

मोहसिन नकवी ने सलमान आगा को दी खुली छूट! नामीबिया के खिलाफ दिख सकता है असर
Updated on:
18 Feb 2026 10:22 am
Published on:
18 Feb 2026 09:13 am
Also Read
View All