क्रिकेट

Pak vs Ned Match Weather Report: पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच में आज भारी बारिश के आसार, मैच के साथ धुल सकती हैं पाक की उम्मीदें

Pak vs Ned Match Weather Report: पाकिस्तान आज शनिवार से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करने जा रहा है, लेकिन लेकिन गेंद फेंके जाने से पहले ही बारिश सबसे बड़ी चिंता बन गई है। अगर, यह मैच बारिश से धुलता है तो पाकिस्तान की सुपर-8 की राह मुश्किल हो सकती है।

2 min read
Feb 07, 2026
कोलंबो में बारिश का अलर्ट। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketAdd1ct)

Pak vs Ned Match Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज शनिवार 7 फरवरी से होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला सुबह 11 बजे से पाकिस्‍तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। यह वही जगह है, जहां टूर्नामेंट से पहले कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। इतना ही नहीं, यहां पाकिस्‍तान का वार्म-अप मैच भी बारिश से धुल गया था। इसी तरह आज भी मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर, ऐसा हुआ तो पाकिस्‍तान की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs USA: हर्षित राणा के बाद अब ये दिग्गज तेज गेंदबाज हुआ बीमार, USA के खिलाफ नहीं खेलेगा! मोहम्मद सिराज की वापसी तय

गलती की कोई गुंजाइश नहीं

इस मैच को खास बनाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने सरकारी निर्देशों के बाद 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस फैसले ने पाकिस्तान के लिए बाकी ग्रुप मैचों में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। पाकिस्‍तान बनाम नीदरलैंड्स मैच अगर बारिश से धुलता है तो उसके लिए सुपर-8 की राह मुश्किल हो सकती है।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के लिए कोलंबो का मौसम रिपोर्ट

कोलंबो में मौसम का पूर्वानुमान खराब है। बीबीसी वेदर ने टॉस के समय 37 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है और दोपहर तक भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, एक्‍यूवेदर के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। जबकि, वेदरडॉटकॉम ने भी दोपहर बाद छिटपुट गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे मैच के दूसरे हाफ को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एक्‍यूवेदर के अनुसार बारिश की संभावना

11:00 AM 5%
12:00 PM 8%
1:00 PM 60%
2:00 PM 68%
3:00 PM 66%
4:00 PM 30%
5:00 PM 24%

बारिश से पाकिस्तान को कितना नुकसान?

पाकिस्‍तान बनाम नीदरलैंड्स मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भारत के साथ मैच पहले ही बॉयकॉट की वजह से रद्द हो चुका है। इसलिए पाकिस्तान असल में एक छोटा ग्रुप स्टेज खेल रहा है। अगर नीदरलैंड्स का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान यूएसए और नामीबिया को हराने के बाद भी ज़्यादा से ज़्यादा पांच पॉइंट तक ही पहुंच पाएगा।

यह स्थिति नीदरलैंड्स को मुकाबले में ले आती है। यूएसए और नामीबिया के खिलाफ जीत से डच टीम भी पांच पॉइंट पर पहुंच जाएगी, जिससे क्वालिफिकेशन का फैसला नेट रन रेट पर होगा। पाकिस्तान पहले ही एक मैच गंवाने वाला है। इसलिए उसका नेट रन रेट शुरू से ही दबाव में आ सकता है।

Also Read
View All