क्रिकेट

Pak vs SA : पहला टेस्ट मैच शुरू, 13 साल बाद पाकिस्तान कर रहा है साउथ अफ्रीका की मेजबानी

-पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों सीरीज का पहला मैच कराची के इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हुआ।-पाकिस्तान 13 साल बाद दक्षिण अफ्रीका की अपने घर में मेजबानी कर रहा है। -श्रीलंका की टीम पर वर्ष 2015 में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अभी तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी नहीं की थी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 11:22 AM IST
pakistan_vs_south_africa.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों सीरीज का पहला मैच मंगलवार को कराची के इंटरनेशल स्टेडियम में शुरू हो चुका है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान 13 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी कर रहा है। 2009 में श्रीलंका की टीम के बस पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान 2015 तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी नहीं कर सका था। उस घटना के बाद पिछले साल श्रीलंका की टीम पहली बार पाकिस्तान में खेलने गई थी।

2015 के बाद पाकिस्तान करेगा मेजबानी
श्रीलंका ने दिसंबर 2019 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद बांग्लादेश की टीम फरवरी में पाकिस्तान में एक टेस्ट खेली थी। बाबर आजम बतौर कप्तान अपने घर में पहली बार कोई सीरीज में खेलेंगे। बाजम को न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन अंगूठे में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे।

न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले सकते
आजम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर कहा, यह गर्व की बात है कि मुझे अपने देश में एक कप्तान के रूप में पदार्पण करना है। यदि आप तुलना करते हैं, तो दोनों (न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका) अच्छी टीम हैं। आप इसे किसी भी समय हल्के में नहीं ले सकते, वे (दक्षिण अफ्रीका) एक शीर्ष टीम हैं। लेकिन हमारे पास अपनी ताकत भी है। परिस्थितियां हमारे लिए अनुकूल हैं और खिलाड़ी यहां खेले हैं। तो वे उस परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब
पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 26 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से पाकिस्तान केवल चार ही जीत पाया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 15 जीते हैं। दोनों के बीच सात मैच ड्रॉ रहा है।

हमने अच्छी तैयार की है
आजम ने कहा, हमें अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारे सामने क्या है। यह एक तथ्य है कि हमारे पास उनके खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और हम इस बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की उम्मीद करते हैं।

Published on: