गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया की पहली जीत
26 जनवरी, 2019 में भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती थी। इससे पहले इस खास दिन भारत ने कभी जीत दर्ज नहीं की थी। लेकिन 2019 में टीम इंडिया के शेरों ने पूरे देश को जीत का तोहफा दिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दी थी। ये न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत थी। वहीं 26 जनवरी के दिन खेले गए मुकाबलों में पहली जीत थी।