रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में 180 पारियों में अब तक 8,238 रन बनाए हैं और अब वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक टॉप पर हैं। कुक ने 161 टेस्ट मैचों में 12,472 रन बनाए हैं। उनके बाद ग्राहम गूच हैं, जिनके नाम 8,900 रन हैं।