क्रिकेट

पांड्या ने लिया धोनी से पंगा, बदले में ऐसा जवाब मिला कि पांड्या को मुंह की खानी पड़ी… देखें पूरा वीडियो

हाल में धोनी और पांड्या का एक वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे धोनी ने पांड्या को धूल चटाई...
2 min read
Dec 14, 2017
Dhoni and pandya

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का वह नाम है जिसे हर शख्स जानता है। धोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी वह पहचान बनाई है, जो शायद ही कोई और बना पाए। धोनी टीम इंडिया को आईसीसी का हर वो टूर्नामेंट जीता चुके हैं जिसका ख्वाब हर देश देखता है। फिलहाल धोनी 36 साल के हैं अक्सर धोनी जब किसी मैच में नहीं चलते तो उनके आलोचक उन पर हमला करने से कभी नहीं चूकतें। लोग उनकी फिटनेस पर सवालों निशान खड़ा कर देते हैं कि वह 36 साल के हो गए हैं इसलिए अब उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। लेकिन भारत और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे वनडे मैच से पहले धोनी ने ऐसा कुछ किया कि सबका मुंह बंद हो गया, खासतौर पर हार्दिक पांड्या का।

दरअसल धोनी और पांड्या मैच से वॉर्मअप कर रहे थे। वॉर्मअप के दौरान पांड्या ने धोनी के साथ 100 मीटर की स्प्रिंट लगा ली। जिसका पहले धोनी को अंदाजा नहीं था लेकिन जैसे ही धोनी को पता लगा कि पांड्या उनसे रेस लगा रहा है। धोनी ने मिल्खा सिंह की तरह पांड्या को ऐसे पीछे किया जैसे उनके साथ कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि आम इंसान दौड़ रहा हो। बता दें कि हार्दिक पांड्या सिर्फ 24 साल के हैं। यंग होने के बावजूद भी पांड्या धोनी को 100 मीटर की रेस में हरा नहीं पाए। ऐसे में धोनी ने उन सभी आलोचकों के मुंह पर तमाचा मारा जो उन्हें फिटनेस की वजह से रिटायरमेंट लेने की सलाह देते हैं।

इस दौड़ में धोनी और पंड्या भले ही बराबर दिखाई दे रहे हों, लेकिन गौर से देखने पर धोनी कुछ सेंटीमीटर युवा पंड्या से आगे ही नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पंड्या अभी 24 साल के ही हैं और धोनी उनसे करीब 12 साल बड़े हैं। लेकिन उनकी बिजली सी दौड़ और फुर्ती किसी को भी अपना कायल बना सकती है। किसी 24 साल के युवा खिलाड़ी के साथ दौड़ में ताल से ताल मिलाना अपने आप में रोमांच ला देता है।

Published on:
14 Dec 2017 11:57 am
Also Read
View All
IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले

IND vs SL Warmup Match: भारत के लिए वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान

ENG vs PAK: इंग्लैंड को बड़ा झटका, घुटने की चोट के चोट के कारण जैकब बेथेल टेस्ट सीरीज से बाहर

फिटनेस टेस्ट में सीनियर क्रिकेटर्स की मनमानी, गौतम गंभीर के ‘चहेते’ को अनफिट होने के बावजूद कर दिया पास! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा