क्रिकेट

PBKS vs MI: ‘इस हार को पचाना वाकई मुश्किल’, टीम को बाहर होने की कगार पर आता देख छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में एमआई के हाथों पीबीकेएस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद अब उस प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
2 min read
May 15, 2026
PBKS vs MI Match Highlights
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (फोटो सोर्स - IANS)

PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गुरुवार रात मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एमआई ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। प्‍लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई की 12 मुकाबलों में यह चौथी जीत है। जबकि पंजाब किंग्स की ये इस सीजन की लगातार पांचवीं हार है। वह 12 मैचों के बाद 13 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। लेकिन, अब उसके बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। अब यहां से उसके लिए हर मैच करो या मरो का है। पंजाब कप्‍तान श्रेयस अय्यर भी मैच के बाद काफी निराश नजर आए। उन्‍होंने कहा कि इस हार को पचाना वाकई मुश्किल है।

'मैं किसी एक खास स्थिति पर उंगली नहीं उठाना चाहता'

मुंबई इंडियंस से हार को लेकर श्रेयस ने कहा कि इस हार को पचाना वाकई मुश्किल, लेकिन मैं यहां किसी एक खास स्थिति पर उंगली नहीं उठाना चाहता, क्योंकि यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। दोनों टीमों ने बहुत अच्छी टक्कर दी। तिलक ने कमाल का खेल दिया। वह अपने शॉट्स बहुत सोच-समझकर चुन रहा था और उसने फील्डिंग को भी बखूबी चकमा दियाऍ इसलिए इसका श्रेय उसी को जाता है।

अजमत की बल्‍लेबाजी की तारीफ की

अजमत की बल्‍लेबाजी की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा कि एक समय तो ऐसा लग रहा था कि स्कोर 170 से 180 के आसपास ही रहेगा, लेकिन उसके बाद उसने मैच का रुख पूरी तरह हमारी तरफ मोड़ दिया। उसने शानदार स्कूप शॉट्स लगाकर छक्के जड़े और 16वें या 17वें ओवर से हमने मैच पर अपनी पकड़ बना ली। 200 का स्कोर खड़ा करना उसकी एक काबिले-तारीफ उपलब्धि थी।

'बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'

अगले दिन के मैच में आरसीबी का सामना करने को लेकर श्रेयस ने कहा कि अगले मौके के लिए मैं निश्चित रूप से बहुत उत्साहित हूं। यह दोपहर का मैच है और हमें दोनों के दोनों मैच जीतने होंगे। ये दोनों मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं। मैं इन्हें खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

Published on:
15 May 2026 06:41 am