क्रिकेट

मुल्लांपुर में टूटा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के लिए ऐसा करने वाले प्रभसिमरन सिंह बने तीसरे खिलाड़ी

IPL 2026 PBKS vs RR: IPL 2026 में Prabhsimran Singh ने Rajasthan Royals के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर Punjab Kings के लिए इतिहास रच दिया।

2 min read
Apr 28, 2026
प्रभसिमरन सिंह (फोटो- IANS)

Prabhsimran Singh IPL Record For PBKS: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ प्रभसिमरन आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। प्रियांश आर्या के साथ पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत करने उतरे प्रभसिमरन ने तेज शुरुआत की लेकिन विकेट गिरने की वजह से बीच में वह स्लो हो गए। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने पारी तो संभाला ही साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में 7 मैच बाद पहली बार बदली पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11, श्रेयस अय्यर ने बताई ये वजह

KL Rahul लिस्ट में सबसे आगे

यह प्रभसिमरन सिंह का पंजाब किंग्स के लिए 12वां अर्धशतक था। साल 2019 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले प्रभसिमरन ने अब तक सभी 8 सीजन पंजाब किंग्स की ओर से ही खेले हैं। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह कारनामा किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 21 बार ऐसा किया। क्रिस गेल (11) इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 2.5 ओवर में 37 रन की साझेदारी की। प्रियांश 11 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 59 रन जोड़े। कूपर 14 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

59 रन बनाकर आउट हुए प्रभसिमरन

टीम ने 8.2 ओवर में 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 34 गेंदों में 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। प्रभसिमरन 44 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अय्यर ने 30 रन की पारी खेली।

इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस (22 गेंदों में नाबाद 62 रन) ने सूर्यांश हेगड़े (नाबाद 3) के साथ 12 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को 222/4 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम की ओर से यश दयाल ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें

RCB से शर्मनाक हार झेलने के बाद बुरी तरह फंसी दिल्ली कैपिटल्स, अपने आधिकारिक पेज से शेयर कर दी ये मीम
Also Read
View All