क्रिकेट

‘वे एक-दूसरे के साथ कुछ भी कर सकते हैं’, प्रभसिमरन सिंह ने बताई IPL 2026 में अर्शदीप सिंह-तिलक वर्मा विवाद की सच्चाई

Prabhsimran Singh on IPL 2026 incident: आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह के तिलक वर्मा को 'अंधेरा' कहने को लेकर खासा विवाद हुआ था। रंगभेद के आरोप लगाते हुए सजा की तलक की मांग की गई। अर्शदीप के टीम मेट प्रभसिमरन सिंह ने अब इसके पीछे की वजह बताई है।

2 min read
Jun 15, 2026
Prabhsimran Singh on IPL 2026 incident
प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह। (फोटो सोर्स: IANS)

Prabhsimran Singh on Arshdeep Singh Tilak Varma incident: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुई, जिनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया। इन्‍हीं में से एक था अर्शदीप सिंह का तिलक वर्मा को 'अंधेरा' कहना। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और पूर्व खिलाड़ियों के बीच बहस का मुद्दा भी बना। अर्शदीप पर रंगभेद का आरोप लगाते हुए सजा की मांग भी की गई। देखते ही देखते ये घटना आईपीएल के 19वें सीजन की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गई।

जानें क्‍या था पूरा मामला?

अगर आपको इस विवाद के बारे में नहीं पता तो बता दें कि धर्मशाला में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच से पहले यह विवाद शुरू हुआ था। एक सोशल मीडिया क्लिप में अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा को 'अंधेरा' कहते हुए सनस्क्रीन का मजाक उड़ाया, फिर उन्‍होंने एमआई के बल्‍लेबाज नमन धीर को 'असली नूर' कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, कुछ लोगों ने तो इसे ड्रेसिंग रूम में मजाक समझा तो कुछ ने इसे साफ तौर पर नस्लवाद बताया।

अर्शदीप को तुरंत अहसास हुआ कि इसका बुरा असर हुआ है, क्‍योंकि भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने उनकी बुराई करते हुए बाएं हाथ के पेसर पर बीसीसीआई से बैन लगाने तक की मांग कर डाली। इसी दौरान कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्शन की मांग भी की। अब पंजाब किंग्‍स में अर्शदीप सिंह के टीम मेट प्रभसिमरन सिंह ने इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत में इस घटना पर खुलकर बात की है।

'वे एक-दूसरे के साथ कुछ भी कर सकते हैं'

प्रभसिमरन ने कहा कि अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा सच में बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे एक-दूसरे के साथ कुछ भी कर सकते हैं। यह हम पर भी निर्भर करता है कि हम पर्सनल चीजों को कैसे लेते हैं। दोनों ने साथ में बहुत क्रिकेट खेला है, इसलिए लोगों को यह मामला उन पर ही छोड़ देना चाहिए।

'अर्शदीप पर कोई असर नहीं पड़ा'

क्या आईपीएल 2026 के विवाद के बाद अर्शदीप सिंह पर असर पड़ा? इस पर प्रभसिमरन ने कहा कि अर्शदीप पर कोई असर नहीं पड़ा। यह उनके कैरेक्टर की अच्छी बात है कि वह अच्छे और बुरे, दोनों समय एक जैसे रहते हैं। हर कोई जानता है कि वह कितने मेहनती हैं। अगर आप उनकी जिंदगी की घटनाओं के आधार पर उनके क्रिकेट परफॉर्मेंस को जज करेंगे तो यह गलत होगा।

'वह जहां भी जाते हैं, मजाक और खुशी बांटते हैं'

प्रभसिमरन ने अर्शदीप के नेचर को शानदार ढंग से बयां किया। उन्‍होंने बताया कि वह अपना दिल खोलकर बात करते हैं और ऐसे इंसान हैं। वह जहां भी जाते हैं, सच में मजाक और खुशी बांटते हैं। कम से कम, हमने अब तक उनके फनी वीडियो में यही देखा है। पंजाब किंग्स में उनके साथ लगभग एक दशक बिताने के बाद प्रभसिमरन का मानना ​​है कि अर्शदीप की सबसे बड़ी ताकत हालात के बावजूद खुद को बदलने की उनकी काबिलियत है।

Published on:
15 Jun 2026 04:50 pm