15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीप्ति शर्मा अब महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब, सिर्फ 2 विकेट लेते ही बन जाएंगी दुनिया की नंबर-1 ऑल फॉर्मेट गेंदबाज

Deepti Sharma New Records: दीप्ति शर्मा ने रविवार को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पाकिस्‍तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई। अब अगले मैच में उनके पास इससे भी बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 15, 2026

Deepti Sharma New Records

पाकिस्‍तान के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेने का जश्‍न मनाती दीप्ति शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Deepti Sharma New Records: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) में भारतीय महिला टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए 64 रन के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्‍होंने अकेले ही पाकिस्‍तान की आधी टीम को समेट दिया। जबकि ​वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खराब दौरे के बाद इस मैच में उतरी थीं। जहां उन्होंने कुछ खास मैचों को छोड़कर न तो रन बनाए और न ही ज्‍यादा विकेट लिए थे। लेकिन, रविवार को उन्होंने अपने करियर की बेस्ट परफोर्मेंस दी।

विमेंस टी20 इंटरनेशनल में दीप्ति का दूसरा 5 विकेट हॉल

दीप्ति ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में दूसरा 5 विकेट हॉल अपने नाम किया और इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उनके 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लेने के आंकड़े ने आईसीसी टूर्नामेंट में दीप्ति के शानदार रिकॉर्ड में इजाफा किया। इसके साथ ही उनके अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 166 विकेट हो गए हैं, जो दुनिया कि किसी भी गेंदबाज से ज्‍यादा हैं। इस मामले में उन्‍होंने थाईलैंड की थिपात्चा पुत्थावोंग के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

अब निशाने पर झूलन गोस्‍वामी का सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब भारत का अगला मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स से है। जहां दीप्ति शर्मा के पास एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा, क्‍योंकि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के ऑल फॉर्मेट में उनके विकेटों की संख्या 354 हो गई है। वह अब विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। ऐसा करते ही वह भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 355 विकेट लेने का महारिकॉर्ड तोड़ देंगी।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट

रैंकखिलाड़ीटी20I विकेटODI विकेटटेस्ट विकेटकुल विकेट
1झूलन गोस्वामी5625544355
2दीप्ति शर्मा16616622354
3कैथरीन साइवर-ब्रंट11417051335
4एलिस पेरी12716639332
5सोफी एक्लेस्टोन14614140327

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026