
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब का शुरुआती सफर काफी शानदार रहा था। टीम ने एक के एक बाद कई मैचों में यादगार जीत हासिल की। टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद टीम का समीकरण बिगड़ गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा और मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग में तीखी बहसबाजी हुई थी। अब बदली हुई परिस्थितियों में सहवाग के कड़े कदम उठाने की खबरे सामने आ रही है।
हार का सारा दोष सहवाग पर -
अब मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक टीम मैंनेजमेंट में प्रीति जिंटा के बढ़ते दखल के बीच सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब का साथ छोड़ने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन चल रही खबरों के अनुसार राजस्थान के हाथों मिली हार का सारा दोष जिंटा ने सहवाग पर मढ़ा था। जिसके बाद सहवाग नाराज बताए जा रहे हैं।
पहले भी हो चुकी है अनबन-
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी प्रीति ने सहवाग के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े किए है। जबकि सहवाग का हमेशा से साहसिक फैसले लेने के जानें जाते हैं। पिछले मैच में भी सहवाग ने बल्लेबाजों के रहते हुए आर. अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजा था।
शून्य पर आउट हुए थें अश्विन-
मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 15 रनों के अंतर से हार गई थी। इस मैच में लोकेश राहुल इकलौते बल्लेबाज थें, जिन्होंने अंत तक जीत का जुनून थामें रखा। लेकिन इस मैच में राहुल को किसी अन्य बल्लेबाज से सहयोग नहीं मिला था। खुद कप्तान आर अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए थें।