ऋषभ ने बनाया IPL 2018 का सर्वाधिक स्कोर
ऋषभ पंत ने अपने घरेलु मैदान फिरोजशाह कोटला में जमकर रन बोटेरे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने धीमी शुरुआत की और 21 रनों पर अपने दो विकेट खो दिए। इसके बाद ऋषभ टीम के दो खिलाड़ियों के साथ रन आउट में भी शामिल रहे जिससे टीम बुरी स्थिति में नजर आ रही थी। इसके बाद ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम को संकट से उबारा और अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। ऋषभ पंत ने अपनी इस इनिंग में 63 गेंदों का सामना किया, जिसमे उन्होंने 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 128 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 187 रनों का स्कोर खड़ा किया।