11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब की हार के बाद भड़की प्रीति जिंटा, मेंटॉर सहवाग से हुई तीखी बहस

किंग्स इलेवन पंजाब की हार के बाद प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच तीखी बहस होने की बात सामने आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 May 2018, 4:55 PM IST

ipl

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रीति जिंटा काफी गुस्से में दिखी। आसान मुकाबले में पंजाब की टीम को मिली इस हार के बाद जिंटा और टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग के बीच कहासुनी भी हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के हाथों 15 रनों के अंतर से हार झेलने के बाद जिंटा काफी गुस्से में थी। इसी दौरान उनका टीम के मेंटॉर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ कहासुनी हो गई। हालांकि इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल सकी है।

8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके -
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 160 रन का पीछा करते पंजाब की बल्लेबाजी इस मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पंजाब के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके थें। हालांकि सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने हार को टालने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन किसी का साथ नहीं मिल पाने के कारण वे नाबाद रहते हुए भी जीत नहीं दिला सके।

लोकेश राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी-
इस मैच में पंजाब के ओपनर लोकेश राहुल ने अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए साबित कर दिखाया कि उन्हें क्यों भारतीय टीम का भविष्य बताया जा रहा है। आईपीएल के इसी सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले राहुल ने इस मैच में 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। लेकिन मैच समाप्त होने के समय उनका स्कोर 70 गेंदों पर 95 रन था। मतलब राहुल ने खुद को हर स्थिति में खेलने वाला बल्लेबाज साबित किया।

वीरू-प्रीति में हुई तकरार-
पंजाब की इस हार के बाद प्रीति जिंटा काफी निराश और हताश लग रही थी। इस हार के बाद प्रीति जिंटा शायद इसलिए भड़क गईं कि इतने अच्छे बैटिंग लाइनअप के बाद भी पंजाब की टीम 120 गेदों पर 160 रन का स्कोर नहीं बना सकी। इस मैच में कप्तान आर अश्विन ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाया था। लेकिन उनका यह प्रयोग विफल रहा। आउट होने के बाद अश्विन सहवाग के साथ डगआउट में बैठे दिखे थे।