11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Stats: आज मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा करेंगे इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में आज जो भी टीम मैच जीतने में कामयाब होगी, वह अंक तालिका में ऊपर चौथे स्थान पर चली जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 May 2018, 3:44 PM IST

MUMBAI INDIANS VS KOLKATA KNIGHT RIDERS IPL 2018

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में आज बुधवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत ईडन गार्डन में होनी है। कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में अभी मुंबई इंडियंस से एक स्थान ऊपर है। कोलकाता 10 मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है वहीं मुंबई 4 मैच जीत कर 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर। अगर आज मुंबई इंडियंस मैच जीत जाती है तो उसके अंक कोलकाता नाइट राइडर्स के बराबर हो जाएंगे। नेट रन रेट के हिसाब से मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता से ऊपर चली जाएगी और वह प्ले ऑफ के लिए चौथी सबसे प्रबल दावेदार टीम बन जाएगी। इस रोचक और जरुरी मुकाबले में कई कीर्तिमानों के टूटने की सम्भावना है। एक नजर इन कीर्तिमानों पर।

1. रोहित शर्मा आज मैच शुरू होते ही आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आ जाएंगे। उनसे आगे अभी केवल सुरेश रैना हैं जिन्होंने 170 मैच खेलें हैं, जबकि रोहित के 169 मैच हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बराबर 170 मैच हो जाएंगे।


2. मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 500 रन पूरे करने से मात्र 5 रन पीछे हैं। उनका अभी तक इस सत्र में शानदार प्रदर्शन रहा है। अगर ईशान की बल्लेबाजी आती है तो वह इन रनों को आसानी से पा सकते हैं। उनके अभी तक आईपीएल करियर में कुल 495 रन हैं।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी लेग स्पिनर पियूष चावला के पास भी एक कीर्तिमान हासिल करने का मौका है। उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस और दिल्ली दरदेविल्स के के खिलाफ 20 विकेट चटकाए हैं। आज मात्र एक विकेट लेते ही उनके सभी टीमों में मुंबई के खिलाफ व्यक्तिगत सर्वाधिक विकेट हो जाएंगे।

4. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 4438 रन बनाए हैं। उनको 4500 रन पूरे करने से मात्र 62 रनों से दूर हैं। अगर वह यह रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो ऐसा करने वाले वो तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले विराट कोहली और सुरेश रैना इस मुकाम को पार कर चुकें हैं।

5. अगर रोबिन उथप्पा आज 4 चौके लगाने में कामयाब होते हैं तो उनके कुल 400 चौके पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वह छठे बल्लेबाज होंगे।