पर्पल कैप अब जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर या रवि बिश्नोई के पास नहीं, बल्कि लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के पास आ गया है। प्रिंस ने राजस्थान के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।
Purple Cap, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अबतक 32 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए मुक़ाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 2 में दो भारतीय अनकैप्ड गेंदबाजों ने कब्जा जमाया है।
पर्पल कैप अब जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर या रवि बिश्नोई के पास नहीं, बल्कि लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के पास आ गया है। प्रिंस ने राजस्थान के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने कप्तान रियन पराग और डोनोवन फेरेरा को आउट किया था। इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 7 मैचों में 16.77 की शानदार औसत से अब तक 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.38 की रही है।
दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने छह मैचों में 16.23 की औसत से 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि कंबोज ने जमकर रन लुटाये हैं और उनकी इकॉनमी 9.73 की है। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा ने सात मैच में 18.08 की औसत से सात विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 9.43 की है।
चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं। कृष्णा ने छह मैच में 19.83 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 9.91 की है। वहीं पांचवे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर ने सात मैच में 18.09 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.96 की रही है।