क्रिकेट

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे को पहला मौका, लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा है रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन युवा खिलाड़ियों —प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को भारतीय टीम में जगह मिली है। ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ आने वाली वनडे सीरीज और टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2026, 5:55 PM IST
IND vs AFG
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Photo - BCCI)

India vs Afghanistan Test & ODI Squads Announcement: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम की घोषणा की। वनडे टीम में आईपीएल 2026 में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ये तीन खिलाड़ी प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे हैं। आइए देखते हैं कि इन तीनों खिलाड़ियोंं का लिस्ट ए क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड रहा है।

प्रिंस यादव

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बड़े-बड़े बल्लेबाज प्रिंस की गेंद के सामने असहज नजर आए हैं। प्रिंस ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

प्रिंस ने कुछ दिन पहले आए एक इंटरव्यू में वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए विश्व कप जीतने की बात भी ही थी। प्रिंस के उस सपने की शुरुआत हो रही है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

गुरनूर बरार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी वनडे टीम में मौका दिया गया है। बरार को आईपीएल के इस सीजन में 1 ही मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्हें विकेट नहीं मिला। लेकिन पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने 9 लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार वनडे टीम में मौका दिया गया है। हर्ष गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेल रहे इस बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज ने 8 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। हर्ष विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 30 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने 17 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 296 रन भी बनाए हैं। 23 साल के हर्ष गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भी बेहतर विकल्प हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 14, 17 और 20 जून को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

Updated on:
19 May 2026, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ranji Trophy: बिहार की टीम ताश के पत्तों की तरह 99 रन पर ढेर, सारांश जैन ने कहर बरपाते हुए झटके 7 विकेट

NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी