क्रिकेट

PSL 2026 Final Live Streaming: आज बाबर सेना और लाबुशेन एंड कंपनी के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें भारत में कब-कहां देखें महामुकाबला

PSL 2026 Final Live Streaming in India: पीएसएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज 3 मई को लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में पेशावर जाल्‍मी और हैदराबाद किंग्‍समेन के बीच खेला जाएगा। आप भारत में इस महामुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं आइये आपको बताते हैं।

2 min read
May 03, 2026
PSL 2026 के फाइनल से पहले ट्रॉफी के साथ मार्नस लाबुशेन और बाबर आजम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Aamirsohail409)

PSL 2026 Final Live Streaming in India: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब 43 मुकाबले के बाद खिताबी महामुकाबले तक पहुंच गया है। पीएसएल के फाइनल में आज 3 मई को गद्दाफी स्टेडियम में बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी का सामना मार्नस लाबुशेन के नेतृत्‍व वाली फ्रैंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन से होगा। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) से शुरू होने वाला है। इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारतीय क्रिकेट फैंस कहां देख सकते हैं? आइये आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें

14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने IPL में रचा इतिहास, कोच से कप्तान तक सब हुए रिकॉर्ड तोड़ पारी के मुरीद

पेशावर जाल्‍मी सबसे मजबूत दावेदार

बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी पूरे टूर्नामेंट में हावी रही है। उन्होंने क्वालिफायर में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने वाली ये टीम खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

हैदराबाद पहली बार ही फाइनल में

वहीं, हैदराबाद किंग्समेन इस सीजन की सबसे बड़ी सरप्राइज टीम रही है। मार्नस लाबुशेन की कप्तानी में इस टीम ने एलिमिनेटर 2 में अपने प्रतिद्वंद्वी को महज 2 रनों के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता इस सीजन की एक अहम बात रही है। बता दें कि यह हैदराबाद किंग्‍समेन का पहला सीजन है।

PSL 2026 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय क्रिकेट फैंस कहां देख सकते हैं?

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कई ब्रॉडकास्टर्स के जरिए इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच को Tapmad ऐप देख सकते है। हालांकि इसके लिए आपको पहले सब्‍सक्राइब करके प्रीमियम भरना होगा। इसके अलावा आप मैच का नतीजा पत्रिका डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं।

पेशावर जाल्मी टीम

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस, माइकल ब्रेसवेल, अब्दुल समद, आरोन हार्डी, इफ्तिखार अहमद, फरहान यूसुफ, खुर्रम शहजाद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित, खालिद उस्मान, जेम्स विंस, तंजीद हसन तमीम, शाहनवाज दहानी, ब्रायन बेनेट, आमेर जमाल, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, अली रजा, अब्दुल सुभान और काशिफ अली।

हैदराबाद किंग्समैन टीम

माज़ सदाकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सैम अयूब, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद, शरजील खान, रिले मेरेडिथ, महीश तीक्षणा, हम्माद आजम, सैयद साद अली, शायान जहांगीर, रिजवान महमूद, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन और आसिफ महमूद।

ये भी पढ़ें

‘आईने में देखो’, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर होने पर रवि शास्त्री ने सुनाई खरी-खरी
Also Read
View All