
Punjab Kings break silence on Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पहले सात मैचों में से छह जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया था। लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी मुश्किल नजर आ रही है। अब पंजाब किंग्स के पास कोई गलती करने की गुंजाइश नहीं बची। बाकी बचे दोनों मैचों में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराना ही होगा, वरना इस सीजन का सफर यहीं खत्म हो सकता है।
टीम की खराब फॉर्म के साथ ही एक और मुद्दा गर्म हो गया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेल रहे हैं। सबसे पहले तिलक वर्मा वाली वीडियो विवाद में आई। स्नैपचैट पर शेयर किए गए क्लिप में अर्शदीप ने तिलक को "ओए अंधेरे" कहकर पुकारा, जिस पर फैंस ने उन्हें कैजुअल रेसिज्म का आरोप लगाया। उसके एक दिन बाद एक बाया विवाद हो गया। एक फैन ने कमेंट में लिखा कि अर्शदीप अपने नाम से पंजाब किंग्स हटा दें। जवाब में अर्शदीप ने कहा- "जो लोग अभी भी परिवार से पैसे लेकर चिप्स और कोल्ड ड्रिंक खरीदते हैं, उनका सुझाव मैं कैसे मान लूं?"
RCB के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड्र्यू लाइपस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्शदीप पर चल रहे विवाद पर बात की। लाइपस ने कहा, "मैं खुद सोशल मीडिया ज्यादा फॉलो नहीं करता। पीछे कुछ व्लॉगिंग वगैरह चल रही है, इसके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन अर्शदीप का बर्ताव बिल्कुल स्थिर है। वो न ज्यादा ऊपर जाता है, न नीचे। मैदान पर अपना बेस्ट देता है।"
उन्होंने आगे बताया कि अर्शदीप पिछले कुछ हफ्तों से शारीरिक रूप से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहा है। "ड्रेसिंग रूम में वो बहुत तेज और जोरदार स्वभाव का है, वो चीज अभी भी वैसी ही है। वो शांत है।"
हालांकि लाइपस ने माना कि आजकल खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा समय बिताना एक समस्या बन गया है। लाइपस ने कहा, "मैं पुराना आदमी हूं, खुद ज्यादा इसमें नहीं पड़ता। हर टीम की बस में देखो तो ज्यादातर लड़के फोन में लगे रहते हैं, बातचीत कम हो गई है। मेरे छोटे बच्चे हैं, मैं उन्हें इससे दूर रखने की कोशिश कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि आईसीसी ने ड्रेसिंग रूम में फोन बंद करने का जो नियम बनाया, वो बहुत अच्छा कदम था। बाहर ये मुद्दा बन जाता है।
अर्शदीप सिंह के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 12 मैचों में 34.30 की मामूली औसत से मात्र 13 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.69 की रही है।