क्रिकेट

पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने नाराज़ होकर छोड़ा छत्तीसगढ़ का साथ, अब इस राज्य से खेलेंगे, कहा – मुश्किल दौर में बोर्ड ने नहीं दिया साथ

शशांक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की सूची में मेरा नाम नहीं था, जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों नहीं चुना गया, तो इसका कोई जवाब नहीं मिला।
less than 1 minute read
Aug 03, 2026
FIR on Shashank Singh
पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह (फोटो- IANS)

Shashank Singh, Chhattisgarh Cricket: पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने अपनी घरेलू टीम छत्तीसगढ़ छोड़ने का ऐलान किया है। वह 2026-27 सीजन में पुडुचेरी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। शशांक ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) पर उनके मुश्किल वक़्त पर साथ नहीं देने का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्हें बोर्ड ने पुडुचेरी से खेलने के लिए ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया है।

छत्तीसगढ़ छोड़ पुडुचेरी गए शशांक सिंह

शशांक ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'हां, मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं। मैंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा। पिछले सीजन में मुझे कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल दौर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मेरा बिल्कुल साथ नहीं दिया।'

बुरे वक़्त पर नहीं दिया बोर्ड ने साथ

शशांक ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "मैं चोट से वापसी कर रहा था, लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की लिस्ट मेन मेरा नाम शामिल नहीं किया गया। बेंगलुरू जाने वाली टीम में भी जगह नहीं दी गई। जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों नहीं चुना गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।"

मुझपर गलत आरोप भी लगाए गए

शशांक ने कहा कि मुझपर आरोप लगाया गया कि मैं सिर्फ आईपीएल खेलना चाहता हूं और छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। जबकि सच यह है कि पिछले साल ही बीसीसीआई ने मुझे 2023-24 घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीजन के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

Updated on:
03 Aug 2026 05:51 pm
Published on:
03 Aug 2026 04:59 pm