दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को गुरुवार से केपटाउन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए मिली क्लीन चिट।
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी हफ्ते होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने की अनुमति मिल गयी है। न्यायिक आयुक्त ने सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है जिससे लगे की रबाडा ने ऑस्ट्रेलिआई कप्तान स्टीवन स्मिथ को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जान बूझकर कंधे से धक्का दिया हो।
रबाडा की अपील पर हुई है सुनवाई
इससे पहले रबाडा को मैच रेफरी जेफ्फ क्रो ने मैच के अंत में लेवल दो का दोषी माना था और सजा के तौर पर तीन डिमैरिट अंक उनके खाते में जोड़ दिए गए थे। जिससे उनके आठ से ज्यादा डिमेरिट अंक हो गए थे, 8 डिमैरिट अंक होते ही खिलाड़ी पर दो मैच के लिए खुद-ब-खुद प्रतिबन्ध लग जाता है। रबाडा ने फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसकी सुनवाई 19 मार्च को 6 घंटे तक चली थी। सुनवाई के दौरान रबाडा ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा था कि स्टीवन स्मिथ को उन्होंने जानबूझकर कन्धा नहीं मारा था।
न्यायिक आयुक्त ने रबाडा के लेवल दो के दोष को लेवल एक का कर दिया
इस केस कि सुनवाई न्यायिक आयुक्त माइकल हेरॉन कर रहे थे और रबाडा का पक्ष डाली म्पोफू रख रहे थे। यह सुनवाई वीडियो कॉल के जरिए हुई। हेरॉन ने क्रो के फैसले को उलटते हुए रबाडा के लेवल दो के दोष को लेवल एक का कर दिया। फिर भी रबाडा लेवल एक के दोषी हैं और उनको अपनी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। रबाडा गुरूवार को न्यूलैंड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं क्योंकि उनके कुल 7 डिमेरिट अंक हो रहें है जो कि बैन लगने वाले आठ अंक से एक कम है।
तीसरे टेस्ट में खेल सकेंगे रबाडा
साउथ अफ्रीका की टीम इस फैसले से बहुत खुश होगी क्योंकि रबाडा ने पिछले मैच में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की इस सीरीज में दोनों ही टीम एक-एक मैच जीत बराबरी पर हैं । ऐसे में फॉर्म में चल रहे गेंदबाज रबाडा की मौजूदगी से अफ्रीकी टीम मजबूत लग रही है। यह सीरीज पहले मैच से ही विवादों से भरी रही है। पहले मैच में डेविड वार्नर और क्विंटन डी कॉक के बीच कहा सुनी हो गयी थी।
ये भी पढ़ें