क्रिकेट

रहाणे के अहम योगदान की तरफ किसी का ध्यान नहीं : कोच आमरे

-अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।-पिछले आठ टेस्ट मैचों में रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के अलावा किसी अन्य भारतीय ने अब तक शतक नहीं लगाया है।-इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विफल रहने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी रहाणे का समर्थन किया था।  
2 min read
Feb 28, 2021
ajinkya_rahane.jpg

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भले ही भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से कुछ अच्छी पारियां खेलकर सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के अहम योगदान की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। रहाणे की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया (Australia) में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी। पूरी सीरीज के दौरान उनकी कप्तानी की भी तारीफ हुई थी।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में 112 और नाबाद 27 रनों की पारी खेलने के बाद रहाणे ने आस्ट्रेलिया में 22, 4, 37 और 24 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने भारत में इंग्लैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक केवल 1, 0, 67, 10 रन ही बनाए हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज और रहाणे के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे ने कहा कि जीत में योगदान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

आमरे ने रविवार को कहा, बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा है। आप देख सकते हैं कि ज्यादा शतक नहीं बने हैं। पिछले आठ टेस्ट मैचों में रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के अलावा किसी अन्य भारतीय ने अब तक शतक नहीं लगाया है।

उन्होंने कहा, शतकों का संख्या कम होने का मतलब है कि बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। हम कह सकते हैं कि दूसरा टेस्ट शतक महत्वपूर्ण था। खासकर तब जब उन्होंने रोहित के साथ साझेदारी की थी। आप टीम की सफलता में भी योगदान दे सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको सफलता के के लिए हमेशा बड़े स्कोर करने होंगे। इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विफल रहने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी रहाणे का समर्थन किया था।

Published on:
28 Feb 2021 10:56 pm
Also Read
View All
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

CWG 2026: भारत की झोली में छठा गोल्ड मेडल, बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में स्कार्लेट डेलगाडो को हराया