क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को चुना गेंदबाजी कोच

अपने कोचिंग स्टॉफ को मजबूत करने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सैराज बहुतुले को टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

2 min read

नई दिल्ली। दो साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स ने हालही में अपना कप्तान चुना था। लेकिन अब इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के लिए अपने कोचिंग स्टॉफ को मजबूत करने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सैराज बहुतुले को टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मुंबई के भारतीय क्रिकेट क्लब में मंगलवार से राजस्थान की टीम के दूसरे शिविर की शुरुआत हुई है।

जुबिन बारुचा हैं मुख्य कोच
राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग टीम का नेतृत्व जुबिन बारुचा कर रहे हैं और सैराज इसमें शामिल हुए नए सदस्य हैं। भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी सैराज इस टीम को अपनी स्पिन गेंदबाजी का अनुभव बाटेंगे। मुंबई के निवासी सैराज ने भारत के लिए खेले गए 118 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 31.83 की औसत से 6,176 रन बनाए। इसमें नौ शतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

ICC टेस्ट चैंपियनशिप की गदा लेते समय कोहली ने प्रशसंको को दिया खास संदेश, देखें VIDEO

बंगाल टीम के कोच हैं सैराज
इसके बाद, सैराज ने कई राज्यों की टीमों के कोच पद की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह बंगाल की टीम के कोच हैं। पिछले तीन सीजन से उनके नेतृत्व में बंगाल रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल तक पहुंची है। सैराज ने अपने एक बयान में कहा, "राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग स्टॉफ में शामिल होना सम्मान की बात है। मैं इस टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं, जिसमें शेन वॉर्न जैसे दिग्गज मेंटॉर हैं। मुझे अब खिलाड़ियों के साथ काम करने का इंतजार हैं, ताकि मैं अपना अनुभव उनके सात साझा कर सकूं और उनका सीजन में मार्गदर्शन कर सकूं।"

द्रविड़ रह चुके है मेंटर
बता दें राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को अपना कप्तान चुना है और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न को अपना मेंटर बनाया है। वॉर्न से पहले राजस्थान रॉयल्स के मेंटर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ थे। इस साल आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान ने काफी संतुलित टीम खरीदी है। टीम के पास अर्की शॉर्ट्स और जोस बटलर जैसे धाकड़ बल्लेबाज है वहीं बैन स्टॉकेट्स जैसा वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर भी है।

ये भी पढ़ें

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली की गैरमौजूदगी में इन्हें मिली टीम की कमान
Published on:
27 Feb 2018 05:57 pm
Also Read
View All