22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट
ICC टेस्ट चैंपियनशिप की गदा लेते समय कोहली ने प्रशसंको को दिया खास संदेश, देखें VIDEO
Play video

ICC टेस्ट चैंपियनशिप की गदा लेते समय कोहली ने प्रशसंको को दिया खास संदेश, देखें VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा सौंपी।

Google source verification

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे के समाप्त होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा सौंपी। न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला गया था, जिसे जीतकर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

आईसीसी की ओर से क्रिकेट हॉल ऑफ फेम तथा भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेमे पुलोक ने कोहली को गदा सौंपी। भारत ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहला स्थान सुनिश्चित कर लिया है और टीम को 10 लाख डॉलर भी दिए गए। इससे यह साफ स्पष्ट हो गया है कि तीन अप्रैल से पहले भारत टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर ही बरकरार रहेगा। इस दौरान विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों का शुक्रियाअदा किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल