3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली की गैरमौजूदगी में इन्हें मिली टीम की कमान

श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर किया गया है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Feb 2018, 3:30 PM IST

team india

मुंबई। बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के बीच मार्च में खेले जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज निदास ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सीरीज के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है, वहीं शिखर धवन उपकप्तान होंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने कहा कि निदास ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करने के दौरान हमने आगामी टूर्नामेंटों की कार्यसारिणी और काम को ध्यान में रखा था। टीम ने इस बात का फैसला किया कि तेज गेंदबाजों को आराम दिया जाएगा, जिससे वह चोटों से बच सकें और अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें। टीम में दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिषभ पंत को भी शामिल किया गया है।

धोनी और कोहली को दिया गया आराम-

प्रसाद ने कहा कि इस सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धौनी को टीम में इसलिए शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उन्होंने चयन समिति से उन्हें आराम देने का आग्रह किया था। निदास ट्रॉफी के सारे मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच छह मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच आठ मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच, तीसरा मैच 10 मार्च को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। इसके बाद 12 मार्च को श्रीलंका और भारत एक बार फिर आमने-सामने होंगे। 14 मार्च को भारत की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। श्रीलंका और बांग्लादेश 16 मार्च को आमने-सामने होंगे। इस सीरीज का फाइनल मैच 18 मार्च को खेला जाएगा, जो सीरीज की विजेता टीम की घोषणा करेगा।

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना , मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दूल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत (विकेटकीपर)।