क्रिकेट

Orange Cap Winner IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 750 से ज्यादा रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप, ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिली है। उन्होंने इस सीजन 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए हैं।

2 min read
May 31, 2026
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS

Vaibhav Sooryavanshi, Orange Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। सूर्यवंशी ने इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 750 से ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है तो लीग में सबसे ज्यादा रन बनाता है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: टीम बाहर हो गई लेकिन वैभव सूर्यवंशी जीतेंगे कम से कम चार अवार्ड, लगातार दूसरी बार मिलेगी ‘कार’

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया। इस दौरान वे तीन बार 'नाइनटीस' पर आउट हुए और शतक से चूक गए। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 38 गेंद पर 93 रनों की पारी खेली थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 47 गेंद पर 96 रन बनाए।

गिल और सुदर्शन को छोड़ा पीछे

इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर रहे। गिल ने 16 मैचों की 16 पारियों में 45.75 की औसत से 732 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.02 का रहा। गिल ने इस सीजन छह अर्धशतक और एक शतक लगाया। वहीं उनके साथी साई सुदर्शन ने 17 मैचों में 45.13 के औसत से 722 रन बनाए। सुदर्शन ने इस सीजन आठ अर्धशतक और एक शतक लगाया। आईपीएल 2025 में उन्होंने ही ऑरेंज कैप जीती थी। आईपीएल 2026 में गिल, सुदर्शन और वैभव ने ही 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

इस सीजन वैभव ने जड़े 72 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन इस सीजन 72 छक्के लगाए है। यह आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। सूर्यवंशी ने इस मामले में महान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। इसके लिए उन्हें ' सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवार्ड भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, IPL के इतिहास में पावरप्ले में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
Updated on:
31 May 2026 08:04 pm
Published on:
31 May 2026 07:55 pm
Also Read
View All
‘मैंने रॉकेट साइंस जैसा कुछ नहीं किया’, 36 साल की उम्र में भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल भुवनेश्‍वर कुमार के बयान ने जीता दिल

RCB vs GT Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, साई किशोर को गुजरात ने बाहर किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

‘अगर उसने तीन ओवर फेंके तो RCB बाहर’ भारत के पूर्व कप्तान श्रीकांत की IPL फाइनल से पहले बड़ी वॉर्निंग

रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आगामी श्रीलंका दौरे से हुए बाहर, BCCI ने किया रिप्‍लेसमेंट का ऐलान

IPL 2026: चिन्नास्वामी भगदड़ से सबक,फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने सेलिब्रेशन पर लगाई रोक, जारी की एडवाइजरी